Sawan 2026: भगवान शिव की भक्ति में लोग आज से लीन हो जाते हैं और एक महीने तक हर-हर महादेव के नारे सुनाई देते हैं। कभी सोमवार का व्रत तो कांवर यात्रा से सजे हुए ये महीने हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। अगर स्वास्थ्य के लिहाज से इस दिन के बारे में बात करें तो जाहिर तौर पर डाइटिशियन की माने तो 3 से 6 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है। अगर आप स्पेशल डाइट को फॉलो करते हैं तो सावन 2026 आपके मोटापे को कम करने के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।
1 महीने में कैसे हो सकता है 3-6 किलो कम
यह सच है कि सावन के महीने में लोग सात्विक खाना खाते हैं और इस दौरान अशुद्ध भोजन से दूर रहते हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं और अपना वेट लॉस भी करना चाहते हैं तो डाइटिशियन ने @dieticianashugupta इंस्टाग्राम चैनल से लोगों को सुबह से लेकर शाम तक क्या खाएं इस बारे में बताती नजर आई। यह परफेक्ट सावन डिटॉक्स डाइट प्लान है। डाइटिशियन के मुताबिक आप आसानी से इस महीने में 3 से 6 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।
सावन में वेट लॉस के लिए क्या खाएं आप
Sawan 2026 पर सुबह की शुरुआत और नाश्ते में क्या करें
डाइटिशियन के मुताबिक सावन 2026 में अगर आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी से करें तो वहीं नाश्ते में 300 से 400 ग्राम फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
दोपहर में क्या खाना है हेल्दी
दोपहर का खाना आपके लिए हेल्दी होना जरूरी है और ऐसे में आप समा के चावल को दही के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा एक से दो रोटी हरी सब्जी और दही भी बेहतर ऑप्शन है। आप चाहे तो वेज ओट्स को दही के साथ खा सकते हैं।इतना ही नहीं लंच में जौ का दलिया और दही भी हेल्दी ऑप्शन बताया गया है।
डाइटिशियन से जाने रात का खाना क्या खाएं आप
सावन 2026 पर वेट लॉस करने के लिए यह बताया गया है कि आपको ज्यादा हैवी खाने से दूर रहना पड़ेगा। इसके लिए आपको या तो एक ग्लास गाय का दूध लेना है और इसकी क्वांटिटी 200 ml के आसपास होनी चाहिए या फिर आप मिक्स वेज सूप भी ले सकते हैं जो हेल्दी बताया गया है।
आप भी चाहे तो डाइटिशियन द्वारा शेयर किए गए इस डाइट को ट्राई कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
