Weight Loss: 75 दिन से कम में 10 किलो कैसे करें कम, एक्सपर्ट के बताए ये 3 चमत्कारी टिप्स सोचने पर कर देंगे मजबूर

Weight Loss: वजन कम करने के लिए आखिर कौन से वो 3 टिप्स है जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और कैसे आप इस पर काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहा डॉक्टर ने इस बारे में।

Weight Loss

Photo Credit- Google Weight Loss

Weight Loss: वजन कम करने के लिए ना जाने कौन-कौन से फैंसी डाइट और एक्सरसाइज के बारे में कहीं ना कहीं से आप सुने होंगे अगर आप भी वेट लॉस के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर ने drmalharganla इंस्टाग्राम चैनल से वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे 3 आदत को बदलकर आप 10 किलो तक वजन को कम कर सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए आपको क्या करने की जरूरत है और कैसे ढाई महीने में आप कायाकल्प देख पाएंगे। आइए जानते हैं इसके लिए कौन से 3 स्टेप जो डॉक्टर अप्रूव है और आपके लिए भी मददगार हो सकता है।

Weight Loss में भूख को दबाना करें बंद

वेट लॉस के लिए यह मान लेना जरूरी है कि अगर आपको भूख लगती है तो आपको भूखे रहने की बजाय कुछ ना कुछ खाना जरूरी है। ऐसे में कई सप्लीमेंट्स आपको क्रेविंग रोकने में मदद कर सकती है। आपको समय से खाने की जरूरत है।

वेट लॉस के लिए बाहर का खाना कर दे बंद

डॉक्टर ने यह भी कहा कि बाहर के खाने से दूरी बनाना जरूरी है। अगर आपको भूख लगती है तो आप अपने पास कुछ ऐसा रखें जो आप खा सकते हैं। आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपना वेट लॉस नहीं कर पाएंगे क्योंकि बाहर का खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि कभी-कभी आप चाय कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

कठिन एक्सरसाइज को ना दे तवज्जो

वेट लॉस के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज को काफी हद तक तवज्जो दे। एक्सपर्ट की माने तो वजन कम करने के लिए एक्टिविटीज जरूरी है। कम एक्सरसाइज या फिर इसे बिल्कुल भी बंद कर दे लेकिन ब्रिस्क वॉक जरूरी बताया गया है। वेट लॉस के लिए योग भी कर सकते हैं।

Weight Loss में कैसे हो सकता है आपको फायदा

वेट लॉस के लिए टिप्स देने वाले एक्सपर्ट ने बताया कि 2.5 महीने के बाद यह होगा कि आप अपने भूख पर कंट्रोल करना सीख जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टर के मुताबिक आपको मल्टीविटामिन से लेकर ओमेगा 3, विटामिन डी, मैग्नीशियम और प्रोटीन की जरूरत होती है जिसके लिए उन्होंने सप्लीमेंट्स के साथ-साथ नाश्ते में अंडे, स्प्राउट्स और दाल चीला लेने की सलाह दी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version