---Advertisement---

Skin Care Tips: इस फेस मास्क से आप पा सकती हैं करीना कपूर की तरह ग्लोइंग स्किन, डार्क सर्कल और ब्लैक हेड्स में भी है असरदार

Skin Care Tips: करीना कपूर की तरह ग्लोइंग स्किन को पाने के लिए आप इन दो चीजों से फेस मास्क तैयार कर सकती हैं वह भी घर में, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 8:25 अपराह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: यह बात सच है कि ग्लोइंग स्किन की मालकिन अगर कोई है तो उसमें करीना कपूर का नाम टॉप पर शुमार है। करीना कपूर की ग्लोइंग स्किन और बढ़ती उम्र में भी उनके चेहरे का नूर देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कने थम जाती है। यही वजह है कि हर लड़की की यह चाहत है कि उनका स्किन भी करीना कपूर की तरह चमकदार और ग्लोइंग हो। अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल है तो आइए जानते हैं आखिर किस फेस मस्क का इस्तेमाल कर आप घर में ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं वह भी करीना कपूर की तरह।

इस फेस मास्क को बनाने के लिए चाहिए ये 2 सामान

पपीता और शहद। सिर्फ इन दोनों दो चीजों से आप इस फेस मास्क को तैयार कर सकते हैं जो आपके कील मुंहासे को दूर करने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक के लिए फायदेमंद है।

इस तरह लगाएं फेस मास्क

  • सबसे पहले आप पपीते को छिलने के बाद उसके गुदे को निकाल कर उसे मैश कर ले और फिर इसे छानकर इसका जूस निकाले। उस जूस में आप शहद को डालकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब आपको अपने चेहरे को साफ कर उस पर इस फेस मास्क को लगाना है।
  • आप चेहरे पर टिशू पेपर लगाकर इसे पूरी तरह से ढक ले।
  • टिशू पेपर के बाद एक लेयर और आप पपीते और शहद के पेस्ट को लगाएं।
  • करीब 10 मिनट के बाद आप इसे साफ कर ले।
  • आपको फर्क तुरंत ही देखने को मिलेगा और आपकी स्क्रीन का ग्लो सब कुछ बयां करने के लिए काफी है।

पपीते के फायदे

जहां तक पपीते की बात करें तो इससे चेहरे पर झुर्रियां, पिंपल्स और दाग धब्बे को कम किया जा सकता है। इससे डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं इसके इस्तेमाल से स्क्रीन पर टाइटनेस आता है।

शहद है असरदार

वहीं शहद की बात करें तो यह डेड सेल्स को रिमूव करने के साथ-साथ चेहरे की गंदगी को साफ करने में मददगार है और इससे स्किन में ग्लो आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026

Sara Arjun

मार्च 8, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 8, 2026

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026