---Advertisement---

Summer Tips: गर्मियों में रोज करें इस चीज का सेवन, कमजोरी से लेकर पाचनतंत्र को हेल्दी रखने में मिलेगी मदद

गर्मी के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सब किसी को अपना खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। गर्मी का मौसम बेहद खतरनाक होता है गर्मी के मौसम में लू लगने की संभावना सबसे अधिक होती है। तो आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 22, 2023 3:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Tips: आज के समय में बिजी लाइफ स्टाइल के दौरान लोगों को अपने खाने पीने का ख्याल नहीं रहता है। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि, ऐसा कोई भी दिन नहीं जब लोग पैकेट फूड्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पैकेट बंद फूड्स में खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। खास तौर पर गर्मियों में इस तरह के खाने का नियमित सेवन आपके पेट के लिए खतरनाक हो सकता है।

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को गर्मी में खानी चाहिए यह चीजें

आज के दौर में हर चीज में मिलावट हो गई है, ऐसे में गिनती की एक-दो चीजें ही है जो पूरी तरह शुद्ध हैं, उनमें एक नाम है नारियल पानी का है। ये एक ऐसा फूड है, जिसका सेवन गर्मियों में हर दिन और हर उम्र के व्यक्ति को करना चाहिए। तो आइए आज हम आपको नारियल पानी के फायदे के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिससे बच्चों के लेकर बुढ़ो तक सभी आराम से पी सकते हैं और इसके गुणों का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि, इन खाद्य पदार्थों के सेवन से गर्मी में स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

नारियल पानी में अनेकों पोषक तत्व मौजूद है ऐसे में एक नारियल पानी में जितने पोषक तत्व होते हैं, उनकी लगभग मात्रा यहां बताई जा रही है। ताकि आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जान सकें…

45 कैलोरी
2 ग्राम प्रोटीन
9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
2.6 ग्राम फाइबर
6 ग्राम विटामिन-सी
600 मिलीग्राम पोटैशियम
252 मिलीग्राम सोडियम
57.6 मिलीग्राम कैल्शियम
60 मिलीग्राम मैग्निशियम
3 मिलीग्राम मैग्नीज

Also Read: Punjab News: Mann सरकार ने फिर किए प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों को किया इधर-उधर

नारियल पानी पीने के फायदे 

1. नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें कोई मिलावट नहीं होती है।
2. नारियल पानी बहुत लाइट होता है और बहुत जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है इसलिए तुरंत एनर्जी देता है।
3. नारियल पानी डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे आसान उपाय है। आप एक दिन में एक से अधिक नारियल पानी भी पी सकते हैं।
4. नारियल पानी पीने से कई जरूरी पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा प्राप्त हो जाती है। जैसे, हर दिन की जरूरत का 10 प्रतिशत विटामिन-सी, 8 प्रतिशत विटामिन-ए, 17 प्रतिशत पोटैशियम,17 प्रतिशत मैग्नीज, 6 प्रतिशत कैल्शियम, 11 प्रतिशत सोडियम, 15 प्रतिशत मैग्निशियम एक नारियल पानी पीने से मिल जाता है।
5. नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और किडनी स्टोन का खतरा कम होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है। हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है और कमजोरी दूर करता है।मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है। पाचनतंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। नारियल पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है और बुजुर्गों में एनर्जी का लेवल बनाए रखता है।

Also Read: ईद पर उर्फी जावेद ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026