---Advertisement---

Body Signs: शरीर में पोषक तत्व की कमी के क्या हैं लक्षण? इन बॉडी साइंस को कभी न करें इग्नोर

Body Signs: शरीर में पोषक तत्व की कमी के कई अहम लक्ष्ण और बॉडी साइंस होते हैं चलिए उनपर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 4, 2024 3:26 अपराह्न

Body Signs
Follow Us
---Advertisement---

Body Signs: शरीर को सेहतमंद रखने और उसके विकास के लिए पोषक तत्व जैसे, विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन काफी जरूरी होते हैं। जरुरी पोषक तत्वों की कमी के चलते शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे, सिर दर्द, बदन दर्द और ड्राई स्किन हो जाती हैं। अगर आप इन दिक्कतों से खुदको सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको कई तरह ले लक्ष्ण और बॉडी साइंस को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

पोषक तत्व की कमी के लक्षण और उन्हें बताने वाले Body Signs

चलिए अब पोषक तत्व की कमी के लक्षणों और उन्हें बताने वाले बॉडी साइंस पर एक नजर डालते हैं।

बदन दर्द होना

पोषक तत्वों की कमी के चलते अक्सर लोगों के शरीर में दर्द या थकान होने लगता है। यहीं बता दें, बॉडी में दर्द होना पोटैशियम की कमी को बताता है। शरीर में पोटैशियम की कमी से आपको लो ब्लड प्रेशर, मसल्स में खिचाव जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। इसकी कमी को पूरा करना के लिए आप केला, शकरकंदी, पालक, चुकंदर, एवोकाडो और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

रफ और ड्राई स्किन की समस्या

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से अक्सर रफ और ड्राई स्किन की समस्या होने लगती है। यहीं यह एक बॉडी साइन है जो आपके शरीर में जिंक की कमी को बताता है। शरीर में जिंक की कमी से लोगों को बाल झड़ने, स्किन प्रॉब्लम, ऑय प्रॉब्लम और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप ओट्स, पम्पकिन सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बैली फैट का बढ़ना

पोषक तत्वों की कमी से लोगों में बैली फैट के बढ़ने की प्रॉब्लम हो जाती है। यहीं बढ़ता बैली फैट आपके शरीर में एक्सेस एस्ट्रोजेन की दिक्कत को बताता है और इससे लोगों को बढ़ते वेट, महिलाओं को हैवी पीरियड और एंजाइटी जैसी समस्या हो सकती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा गाजर खाना चाहिए।

मांसपेशियों में दर्द होना

मासपेशियों में दर्द का होना भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी का एक करण है। यहीं ये दिक्कत आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी के चलते होती है। इस दिक्कत से राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट में पालक, एवोकाडो और पम्पकिन सीड्स लेनी चाहिए।

बर्फ खाने की इच्छा होना

अक्सर लोगों को बर्फ खाने का मन करता है लेकिन, आपको बता दें ऐसा होना शरीर में आयरन की कमी से होता है। बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026