---Advertisement---

दिल्ली की इन जगहों पर मिलते हैं सबसे स्टाइलिश और Trending Blouse, देखते ही खरीदने का करेगा मन

Trending Blouse: साड़ी के साथ अपनी खूबसूरती को और सुंदर बनाने के लिए आज ही दिल्ली के इन जगहों से खरीदें स्टाइलिश ब्लाउज।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 3, 2023 2:30 अपराह्न

Stylish design
Follow Us
---Advertisement---

Trending Blouse: साड़ी पहनना हमारे भारतीय होने की एक खास पहचान है। महिलाएं  किसी भी खास अवसर पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं । आज के जमाने में भले ही कितने सारे नए ट्रेंड आ जाएं , लेकिन साड़ी का मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता है।  महिलाएं अपने साड़ी वाले लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग तरीके के ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं । आजकल मार्केट में रेडिमेट ब्लाउज भी काफी आसानी से मिल जाते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको दिल्ली में ऐसे ही कुछ फेमस स्टाइलिश ब्लाउज की शॉप्स के बारे में जानने को मिलेगा , जहां आप बड़ी आसानी से कम कीमत में काफी सारे डिजाइनस के ब्लाउज खरीद सकते हैं और अपने साड़ी वाले लुक को बेहद सुंदर बना सकते हैं।

यह भी पढ़े : Paragliding Tips: पैराग्लाइडिंग को एंजोए करना है तो इन टिप्स को करें फॉलो नहीं लगेगा डर

एम-ब्लॉक , ग्रेटर कैलाश

साउथ  ग्रेटर कैलाश शॉपिंग के लिए माना जाता हैं । ग्रेटर कैलाश की एम-ब्लॉक अपने रेडिमेड ब्लाउज बेचने के चलते महिलाओं के  बीच काफी मशहूर हैं । इस दुकान पर आपको हर तरह के डिजाइन आसानी से मिल सकते हैं। अगर आप पार्टी वियर साड़ी के लिए यहां से ब्लाउज खरीदना चाहते हैं , तो यहां पर आपको काफी सारे पैटर्न देखने को मिल सकते हैं।

गफ्फार मार्केट , करोल बाग

दिल्ली की करोल बाग मार्केट दूर-दूर तक अपने सामान के लिए जानी जाती है। यहां पर आया इंसान कभी भी खाली हाथ वापस नहीं जा सकता हैं। करोल बाग की इस मार्केट में आपको हर चीज बड़ी आसानी से और आपके बजट के अनुसार मिल सकती हैं। गफ्फार मार्केट में काफी सारी ऐसी दुकानें हैं , जहां आपको रेडिमेड ब्लाउज आपकी पसंद के बड़ी आसानी से मिल सकता हैं इसके साथ ही आपको काफी सारे डिजाइन देखने को भी मिले सकते हैं।

होल सेल मार्केट ,चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली की मशहूर दुकानों में से एक हैं। यहां पर अधिकतर लोग शादी  की शापिंग करने क लिए आते हैं। यहां पर आपको अपनी पसंद का सामान  खरीदने के लिए काफी ढूढंना और घूमना पड़ता है। यहां पर आपको काफी कम दाम पर भी रेडिमेड ब्लाउज मिल सकते हैं , लेकिन यहां पर काफी जगह सामान की कोई गारंटी नहीं होती है।

सेंट्रल  मार्केट , लाजपत नगर

लाजपत नगर की शॉपिंग लोगों के बीच पहले से ही काफी फेमस है। यहा पर रेटिमेड ब्लाउज से लेकर सूट वैगरह तक सभी अच्छी क्वालिटी और ट्रेंडी मिलता है। यहां पर सामानों का दाम और दुकानों के मुकाबले थोड़ा सा मंहगा होता है , लेकिन सामान के हिसाब से दाम एकदम सही है।

यह भी पढ़ें : नए संसद भवन के वीडियो में Shahrukh Khan ने अपनी दमदार आवाज में कही ये बात, PM Modi ने इस तरह दिया जवाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026