---Advertisement---

बारिश के मौसम में मजे को दुगना कर देंगे Dal से बने ये क्रिस्पी Cutlet, लुफ्त उठाने के लिए जानें आसान Recipe

Toor Dal Cutlet Recipe: बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी दाल के कटलेट। स्वाद के साथ शरीर के लिए भी होगा पायदेमंद।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 26, 2023 4:30 अपराह्न | Updated: जून 27, 2023 10:15 अपराह्न

Toor Dal Cutlet Recipe
Follow Us
---Advertisement---

Dal Cutlet Recipe: पकौड़े खाना हर किसी को पसंद है। खासतौर से बारिश के दिनों में हर कोई पकौड़े और साथ में गर्म -गर्म चाय पीना पसंद करता है। आज तक आपने आलू , प्याज, पनीर आदि के पकौड़े तो खाएं ही होंगे। लेकिन अगर आप रोज-रोज पकौड़े खाकर उब चुके हैं, तो क्यों न इस बार कुछ अलग ट्राई किया जाए। जो खाने में तो अच्छा होगा , साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इस आर्टिकल में आपको तूर,चना, उड़द आदि की दालों से कटलेट बनाने की रेसिपी के बारे में बताया जाएगा। वैसे भी बच्चों को दाल खाना कम ही पसंद होता है, तो इस प्रकार वह दाल से मिलने वाले प्रोटीन का भी सेवन कर लेंगे।

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामान

2 कप चने की दाल
2 कप उड़द की दाल
4 चम्मच तूर की दाल
बारीक कटा हुआ प्याज
कटा हुआ धनिया
कटा हुआ पालक
एक चुटकी हींग और सौंफ
करी पत्ता
नमक स्वादानुसार
1 कटोरी चावल का आटा
कटी हुई हरी मिर्च

कटलेट बनाने की रेसिपी

सबसे पहले कटलेट बनाने के लिए सभी दालों को अच्छे से साफ पानी से धोना है। धोने के बाद दाल को करीब 2 से 3 घंटे तक भिगोए रखनी है। 3 घंटे बाद भिगी हुई दाल को अच्छे से थोड़ा खुरदरा पीसना है। पीसी हुई दाल को अब एक बर्तन में डालना है। उसमें अब आपको बैटर तैयार करने के लिए कटा हुआ प्याज, करी पत्ता, नमक, हींग , सौंफ और थोड़ा सा चावल के आटे को बढ़िया से मिक्स करके थोड़ा सा थीक बैटर रेडी करना है। अब कटलेट बनाने के लिए वेटर को थोड़ा -थोड़ा अपने हाथ में लें और उसे छोटे-छोटे बॉल शेप देनी है। फिर हल्के हाथों से उसे थोड़ा कटलेट का आकार दें। इसी तरह बाकी के कटलेट के साथ भी करना है। आखिरी में बने हुए इन‌ कटलेट्स को आप बेक भी कर सकते हैं और तेल में फ्राई कर सकते हैं। आखिरी में इसे आप बच्चों को हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026