---Advertisement---

ऑक्सीजन का भंडार कहे जाते हैं ये Indoor Plant, खूबसूरती के साथ देते हैं ताजा हवा

Indoor Plant: अपने घर और बालकनी में पेड़ पौधे लगाना सभी को पसंद है। इन पेड़ पौधों की वजह से घर काफी सुंदर लगता है। इसी के साथ इससे हमें ऑक्सीजन की भी प्राप्ति होती है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे भी पेड़ पौधे हैं जो रात के समय में भी ऑक्सीजन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 8, 2023 12:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indoor Plant: अपने घर और बालकनी में पेड़ पौधे लगाना सभी को पसंद है। इन पेड़ पौधों की वजह से घर काफी सुंदर लगता है। इसी के साथ इससे हमें ऑक्सीजन की भी प्राप्ति होती है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे भी पेड़ पौधे हैं जो रात के समय में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आप इन पौधों को घर पर लगाएंगे तो इससे आपका घर ऑक्सीजन जोन बन जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रात के समय का कार्बन डाइऑक्साइड नहीं बल्कि ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं।

एलोवेरा प्लांट

इस लिस्ट में पहला नाम एलोवेरा प्लांट का आता है। एलोवेरा हमारी स्किन और हेल्थ के लिए तो काफी फायदेमंद है लेकिन क्या आपको पता है कि, यह रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ता है जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा है। ऐसे में अगर आप इसे अपने घर या बालकनी में लगाएंगे तो इससे आपकी हेल्थ काफी अच्छी रहेगी। एलोवेरा के पौधे को आप अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं।

स्नेक प्लांट

इस लिस्ट में दूसरा नाम स्नेक प्लांट का आता है। अगर आप अपने घर और बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप अपने घर में या गार्डन में स्नेक प्लांट को जरूर लगाएं। हर कोई अपने गार्डन में स्नेक प्लांट लगाना काफी पसंद करता है। यह खूबसूरत होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी अच्छा हैं। बता दें कि, ये हवा को शुद्ध रखने के साथ रात में ऑक्सीजन गैस छोड़ता हैं जिससे हमारा वातावरण भी शुद्ध रहता है।

आर्किड

इस लिस्ट में तीसरा नाम आर्किड प्लांट का आता है। अगर आप अपने गार्डन या बालकनी में छोटे-छोटे प्लांट्स रखना पसंद करते हैं तो आर्किड का प्लांट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये खूबसूरत दिखने के साथ हमारे लिए रात में ऑक्सीजन गैस भी छोड़ता है। ऑक्सीजन गैस की वजह से हम‌ अच्छी तरह से सांस ले पाते हैं और हमारा स्वास्थ्य भी सही रहता है।

तुलसी के पौधे

इस लिस्ट में चौथा नाम तुलसी के पौधे का आता है। औषधीय गुणों से लैस तुलसी का पौधा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। वैसे तो ज्यादातर लोग इस पौधे की पूजा करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह पौधा रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ता है जो हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है।

मनी प्लांट

इस लिस्ट में पांचवा नाम मनी प्लांट का आता है। वैसे तो ज्यादातर लोग अपने घर में मनी प्लांट रखते हैं लेकिन उनको ये पता नहीं होगा की मनीप्लांट रात के समय में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ता है। ये पौधा खूबसूरत दिखने के साथ-साथ हमारे लिए भी काफी फायदेमंद है। मौजूदा समय में वायु प्रदूषण काफी ज्यादा हो गया है ऐसे में हवा को शुद्ध बनाए रखने में मनी प्लांट काफी असरदार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026