---Advertisement---

Travel Tips: गर्मियों में किसी जन्नत से कम नहीं ये टूरिस्ट प्लेस, एक बार जरुर बनाएं जानें का प्लान

Travel Tips: अगर आप भी अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बनना चाहते हैं यादगार तो इन जगहों पर जाकर अपने परिवार के साथ करें समय व्यतीत।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 11, 2023 6:30 अपराह्न

Places for Summer vacations
Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips : गर्मियों का सीजन आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि इस बार की छुट्टियों में किस जगह जाएं , जहां पर जाकर हम अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। वैसे तो भारत में काफी सारी ऐसी जगह हैं जो सच में घूमने और देखने लायक हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है आज इस आर्टिकल में आपको ऐसी जगहों के बारे में जाननें को मिलेगा जहां पर जाकर आपको एकदम जन्नत जैसा महसूस होगा और आपकी छुटिटयों भी कुछ खास अंदाज में बीतेगी।

यह भी पढ़ें : Health Tips: सिर में दर्द से बचने के लिए अगर आप भी बांधते है कपड़ा , तो जानें लें ये सही है या गलत

रानीखेत की सैर

रानीखेत उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह स्थान पर्यटकों को काफी पसंद है। यहां की खूबसूरती और हरियाली को देखकर पर्यटकों  का मन यहां पर बार-बार आने का करता हैं।  रानीखेत में काफी सारे घूमने वाले स्थान है इसके साथ ही बहुत से मशहूर मदिंर भी है जिनकी लोगों के बीच में काफी ज्यादा मान्यता मानी जाती है। यहां पर आए लोगों को पहाड़ों और खुले आसमान के बीच में समय व्यतीत करना बहुत अच्छा लगता है।  

मनाली का मजा

मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह जगह पर्यटकों के बीच में इतनी मशहूर है कि जब भी किसी का मन कहीं घूमने जानें का करता है , तो उनकी सबसे पहली पसंद यहीं होती हैं। यहां पर आए पर्यटकों को बर्फ , बहती हुई नदी और ऊंचे –ऊंचे हरे-भरे देवदार के पेड़ों की ठंडी हवा खाना बहुत अच्छा लगता है।  अगर आप भी इस छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं , तो आप  इस जगह पर आने के बारे में भी सोच सकते हैं।

लद्दाख की वादियां

लद्दाख पर्यटकों की लिस्ट में हमेशा नंबर एक पर रहता है। खासतौर से उन लोगों को यह जगह काफी पसंद आती है , जिनको रोड- ट्रिप करना काफी अच्छा लगता है। यहां आपको काफी बडे-बड़े पहाड़ देखने को मिल सकते है। इस जगह पर तो वैसे हमेशा ही काफी ठंहा रहता है , लेकिन गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या यहां पर बहुत ज्यादा देखी जाती है। यहां पर गुरूद्वारा पथर साहिब , कारगिल ,जोरावार फोर्ट जैसी बहुत सी जगह  यहां पर आए लोगों के घूमने के लिए है।

नैनीताल की खूबसूरती

नैनीताल उत्तराखंड राज्य के काफी मशहूर जगहों में से एक है। यहां पर आप अपनी छुट्टियां बिताने के लिए काफी आसानी से आ सकते है। नैनीताल में पर्यटकों के देखने लायक काफी सारी जगह हैं। यहां पर मॉल रोड़ काफी फेमस है जहां पर यहां के लोगों द्वारा बनाया गया सामान काफी सही दाम पर बेचा जाता है। इस जगह पर आए पर्यटक को बोटिंग करना , फेमस प्वाइंटस और वॉटर फॉल देखने को भी मिल सकता है।  यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा रहता है इसी कारण से लोग यहां पर आना अच्छा मानते हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026