---Advertisement---

सावधान! घर के बाहर लगे इस पेड़ को काटा तो होगा समूल नाश, Premanand Maharaj की Vastu Tips सुन अनहोनी से बचें

गुरु Premanand Maharaj ने इशारों-इशारों में वास्तु दोष का जिक्र करते हुए बड़ी बात कह दी है। प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि यदि आप अपने आवासीय परिसर में लगे पीपल के पेड़ को काटते हैं, तो ये आपके समूल नाश का कारण बन सकता है। ऐसे में आप अपने आस-पास लगे पीपल के वृक्ष काटने से बचें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 15, 2025 6:39 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: घर के किस कोने में कौन सा वृक्ष लगाना सही होता है, ऐसे सवाल तो आपने आम तौर पर किसी न किसी से सुने ही होंगे। पर एक ऐसा वृक्ष है जिसे अपने आवासीय परिसर से काटना आपके लिए समूल नाश का कारण बन सकता है। गुरु प्रेमानंद महाराज ने वास्तु दोष से जुड़े ऐसे ही एक सवाल का जवाब बड़े बारीक तरीके से दिया है। Premanand Maharaj की बातें सुनकर आपकी आंखें खुल जाएंगी और आप बड़ी अनहोनी से बच सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कौन का वृक्ष है जिसे काटना आपको भारी पड़ सकता है।

Premanand Maharaj की Vastu Tips सुन अनहोनी से बचें

भजन मार्ग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी एक वीडियो में गुरु प्रेमानंद महाराज वास्तु टिप्स देते नजर आ रहे हैं। Premanand Maharaj का कहना है कि अपने आवासीय परिसर (घर के बाहर या पीछे) में लगे पीपल के वृक्ष को कभी ना काटें। इसका कारण बताते हुए प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि पीपल की एक डाली भी नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने पर ब्राह्मण या गौ हत्या के बराबर पाप लगता है। वृंदावन के किसी भी वृक्ष या अस्थ वृक्ष (पीपल) को काटेंगे तो ये आपके समूल नाश का कारण बन सकता है। पीपल पेड़ साक्षात भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है। गीता जी में लिखा है कि वृक्षों में अस्त वृक्ष (पीपल) श्रीकृषण हैं। इसलिए पीपल के पेड़ को तो कभी काटना ही मत।

प्रेमानंद महाराज की लोगों से खास अपील

गुरु प्रेमानंद महाराज ने लोगों से खास अपील करते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने संस्कृत के श्लोक ‘लता समम कट कल्प तरुणाई, रज की तुल बैकुंठ नहीं’ का जिक्र करते हुए कहा है कि आप ऐसे वृक्षों को बिल्कुल मत छूओ जिन पर भगवान का वास है। यदि आप ऐसे वृक्षों को काटते हो तो ये आपके समूल नाश का कारण बन सकता है। ईश्वरीय कृपा न होने से आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। ऐसे में आप पैसा लगाकर और वृक्ष लगाओ, ताकि आप पर ईश्वरीय कृपा बरसे और तरक्की के रास्ते खुलें। घर के बाहर या फिर घर के पीछे या खुले आंगन में लगे ईश्वरीय अंश के पौधों को नुकसान न पहुंचाओं, अन्यथा दुषपरिणाम भोगने पड़ेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026