---Advertisement---

Viral Fever: बीमारी में नहाने से लेकर सोने तक का रखें खास ख्याल, जानें किन बातों का परहेज कर देता है वायरल बुखार को छूमंतर

वायरल फीवर होने पर तेजी से शरीर की इम्युनिटी गिरने लगती है. ऐसे में जितना जरूरी खुद का ख्याल रखना होता है उतना ही जरूरी यह समझना भी होता है कि हमें क्या नहीं करना चाहिए. यहां आज हम कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका वायरल फीवर में विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए और उन्हें करने से बचना भी चाहिए.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 13, 2023 11:27 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 4:50 अपराह्न

Viral fever
Follow Us
---Advertisement---

Viral Fever: बदलते मौसम के साथ वायरल भी काफी तेजी से फैलता है, खासकर बच्चों और बूढों में इसका असर तेजी से देखने को मिलता है. इसमें हल्के बुखार के साथ सर्दी और जुकाम का होना इसका एक सामान्य लक्षण है, साथ ही वायरल होने पर तेजी से शरीर की इम्युनिटी भी गिरने लगती है. ऐसे में जितना जरूरी खुद का ख्याल रखना होता है उतना ही जरूरी यह समझना भी होता है कि हमें क्या नहीं करना चाहिए. यहां आज हम कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका वायरल फीवर में विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए और उन्हें करने से बचना भी चाहिए.

बार-बार भीगने से बचें

बरसात होने पर आमतौर पर यह देखा गया है कि इसमें वायरल फीवर के होने के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये जाते हैं. लोगों को हल्की हरारत के साथ तेज बुखार भी रहता है, ऐसे में यह जरूरी हैं कि ठण्ड लगने पर बारसात में भीगने से बचना चाहिए. इसके साथ ही गर्म पानी पीना भी शुरू कर सकते हैं.

वायरल बुखार में नहाना सही या गलत

वायरल होने पर इस बात का खास तौर पर ख्याल रखना हैं कि इसमें गंदगी बेहद रहती है इसलिए जल्दी से ठीक होने के लिए खुद की सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. हल्का बुखार होने पर गुनगुने पानी से नहाया जा सकता है, वहीं अगर ठण्ड ज्यादा लग रही हो तो हाथ मूंह को हल्के गीले कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं.

खुद से दवाईयां न लें

वायरल बुखार के होने पर यह जान लेना जरूरी है कि इसमें खुद से किसी भी तरह की एंटीबायोटिक या फिर दवाईयों के सेवन से बचना चाहिए. ऐसा कुछ लगने पर सीधे जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए उसके बाद ही किसी भी तरह की दवाईयों का सेवन करना चाहिए. वायरल होने पर खुद से भी घर पर कुछ काढा, अदरक वाली चाय और भाप आदि को भी लिया जा सकती है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026