---Advertisement---

Virat Kohli की तरह चाहिए फिटनेस, तो उनके इस वर्कआउट और डाइट रूटीन को करें फॉलो

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपनी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जिसमें विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अच्छा नजर आ रहा है। विराट कोहली पिछले कुछ सालों से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 21, 2023 1:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपनी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जिसमें विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अच्छा नजर आ रहा है। विराट कोहली पिछले कुछ सालों से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करके अपनी पुरानी फॉर्म को वापस पा लिया है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग विराट कोहली की तरह फिटनेस पाना चाहते हैं ऐसे में आज हम आपको उनके वर्कआउट और डाइट प्लान के बारें में बताने वाले हैं जिसको फॉलो करके आप भी उनकी तरह फिट बन सकते हैं।

घंटों तक करते हैं वर्कआउट

अपने डेली रूटीन में विराट कोहली कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलते हैं। घंटों तक वर्कआउट करना उनके दिन का अहम हिस्सा होता है। वेटलिफ्टिंग में विराट 60 से 70 किलो का भार उठाते हैं। सात ही विराट कोहली को स्विमिंग करना भी काफी पसंद है। विराट कोहली हमेशा कहते हैं कि कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है अपने वजन को मेंटेन रखने के लिए विराट कोहली को स्विमिंग करना भी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि, स्विमिंग करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है।

डाइट का रखें खास ध्यान

इसी के साथ अगर उनकी डाइट प्लान की बात करें तो विराट कोहली अपनी डाइट में दो कप कॉफी, दाल, किनोवा, पालक, ढेर सारी सब्जियां और डोसा खाते हैं। इसके अलावा बदाम प्रोटीन बार और कभी-कभी चाइनीस भी खा लेते हैं। विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क है। वह अपनी फिटनेस को लेकर कोई भी खिलवाड़ नहीं करते। ऐसे में अगर आपको भी विराट कोहली की तरह फिट रहना है तो उसके लिए आपको जिम में जाकर कड़ा वर्कआउट करना पड़ेगा। इसी के साथ आपको अपनी डाइट प्लान का भी खासतौर पर ध्यान रखना होगा क्योंकि डाइट से हमारे शरीर का विकास होता है। ऐसे में अगर हम खराब खान पीन खाएंगे तो उससे हमारे हेल्थ और फिटनेस पर असर पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026