---Advertisement---

Wedding Outfits: इन सेलिब्रिटीज ने अपनी शादी के मौके पर लाल रंग को छोड़ किया खूबसूरत एक्सपेरिमेंट, चॉइस बन गए पसंदीदा

Wedding Outfits: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दुल्हनें ड्रेस को लेकर काफी पहले से तैयारियां करने लगती हैं। अगर आप भी इस बार दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं और वेडिंग लहंगे को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने खास दिन पर ट्रेंडी लहंगे को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 29, 2023 4:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wedding Outfits: शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दुल्हनें ड्रेस को लेकर काफी पहले से तैयारियां करने लगती हैं। अगर आप भी इस बार दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं और वेडिंग लहंगे को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपने खास दिन पर ट्रेंडी लहंगे को चुन सकती हैं और इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फॉलो कर सकती हैं। जी हां, आपने देखा होगा कि सेलेब्स रेड और पिंक लहंगे को छोड़ लाइट कलर को ज्यादा चुन रहे हैं। यह लुक में रॉयल टच दने में मदादगार है। ऐसे में आप भी खास दिन के लिए ट्रेडिशनल पिंक और रेड को छोड़ को लाइट कलर को चुने। इसके लिए आप कई सेलेब्स के लुक को फॉलो कर सकते हैं।

अथिया शेट्टी के इस रॉयल लुक को करें फॉलो

हाल ही में दुल्हन बनी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इस बात को बखूबी बयां करती नजर आई कि सिर्फ रेड में ही नहीं लाइट कलर में भी दुल्हन कहर ढा सकती हैं। आप भी अथिया को फॉलो कर सकती हैं। खास दिन पर अथिया ने पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा कैरी करती नजर आईं। आप भी इस तरह के लहंगे को चुन सकती हैं और ज्वेलरी के लिए भी अथिया के लुक को कॉपी कर सकती हैं। यह आपके लुक को रॉयल टच देने में परफेक्ट ऑप्शन है।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

आलिया के ब्राइडल लुक को भी कर सकती हैं कॉपी

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी वेडिंग ऑउटफिट की वजह से चर्चा में रही। उन्होंने भी रेड ट्रेडिशनल लुक को बाय कहते हुए सब्यसाची मुखर्जी के आइवरी-गोल्डन टिश्यू सिल्क लहंगा को खास दिन के लिए चुनी। आप भी इस तरह के लुक को ट्राई कर सकती हैं और इस सिंपल लुक में आप कमाल की दुल्हन नजर आएंगी।

गोल्डन दुल्हन लुक में छा गई अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने फैशन और स्टाइल से चर्चा में होती हैं। ऐसे में उनके ब्राइडल लुक का फैंस खूब इंतजार कर रहे थे। इस खास दिन पर वह गोल्‍डन हैवी लहंगे में नजर आई जिसके साथ उन्होंने आर्टवर्क चोली और दुपट्टे से टीमअप किया। आप भी रेड ऑउटफिट को छोड़ इस लहंगे को कैरी कर सकती हैं।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026