Weight Loss: अगर कोशिश की जाए तो 13 किलो तक वजन कम कर सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ आदतों को बदलना जरूरी बताया गया है। अगर आप भी वेट लॉस के लिए लंबे समय से जद्दोजहद कर रहे हैं तो आइए जानते हैं sinhaeshita
इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए टिप्स में 77 किलो से 64 किलो की हुई महिला ने क्या बताया है। आखिर कैसे उन्होंने अपना 13 किलो वजन कम किया और इस दौरान यह किन 6 आदतों को बदलने से हुआ। वह कैसे अपने वजन पर काम करने में कामयाब हो पाई है।
डाइट को लेकर इस बात का दे ध्यान
महिला बताती है कि पसंदीदा खाना नहीं छोड़ना है अगर आप इसे कंट्रोल कर लेते हैं। वेट लॉस के दौरान वह ऑफिस के समोसे से लेकर पानी पुरी तक खाती रही बावजूद इसके उनका वजन कम हो गया।
हर दिन मूवमेंट वेट लॉस में है जरूरी
महिला बताती हैं कि वह 10000 स्टेप्स हर दिन चलती थी और इससे उनका वजन कम हुआ लेकिन उनके मुताबिक चाहे आप 10000 नहीं चल पा रही हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि थोड़ा बहुत चलते फिरते रहना जरूरी है।
फैंसी दिखने वाला खाना क्यों त्याग करना है जरूरी
आप ओट्स या सलाद खाकर नहीं रह सकते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप बस इस बात का ध्यान रखें कि आपका खाना हेल्दी हो। ऐसे में आप खीरा और गाजर खाएं या फिर आप कुछ ऐसा ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद भी हो और आपको पसंद भी हो।
सोने को लेकर यह आदत बदलें
यह सच है कि खाना खाने के बाद अक्सर आपको नींद आने लगती है लेकिन इसके तुरंत बाद सोना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप काम से कम 5 से 10 मिनट वॉकिंग कर सकते हैं या फिर सीढ़ियों से चढ़ना उतरना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
रूटिन को स्किप न करना कैसे होगा फायदेमंद
हर दिन अपनी रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। व्यस्त होने के बावजूद इस बात का महिला ने ध्यान रखा कि वह कम से कम 5 मिनट के कसरत योग और 20 जंपिंग जैक्स के साथ-साथ 10000 कदम चल सके।
क्यों वेट लॉस मशीन पर ना करें निर्भर
अगर आप भी हर दिन वजन नापने के बाद टेंशन में आ जाते हैं तो इस आदत को बदल ले क्योंकि कई बार वजन में उतार चढ़ाव आते हैं। ऐसे में अपने जर्नी पर फोकस करना जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
