Weight Loss: 27 किलो वजन कम करने के लिए इन चीजों को खाना कर दें आज ही बंद, देखें कैसे डाइट करेगी कमाल

Weight Loss: डाइट में कुछ खास बदलाव करके आप अपने वजन को 27 किलो तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे फायदा हो सकता है और इसके लिए आपको क्या खाने की जरूरत है।

Weight Loss

Photo Credit- Google Weight Loss

Weight Loss: यह सच है कि हम खुद को फिट रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और इस दौरान कभी डॉक्टरी सलाह तो कभी डाइट को लेकर बदलाव किया जाता है। जब वेट लॉस की बात आती है तो हम खुद को फिट रखने के लिए डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देने लगते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीज ना खाने से आप 27 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। जी हां, आपका वेट लॉस जर्नी भी हर किसी के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है और इस बारे में fit_with_vinitjangra इंस्टाग्राम चैनल से बताया गया है।

ब्रेकफास्ट के दौरान वजन कम करने के लिए क्या खाए

वजन कम करने वाले शख्स का कहना है कि अगर आप ब्रेकफास्ट में पराठा, पूरी, छोले भटूरे, ब्रेड बटर या ये चीजें खा रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है क्योंकि यह वेट लॉस में हेल्दी नहीं है। इसकी जगह पर आप ओट्स, पोहा, स्प्राउट्स, बेसन चीला, आमलेट, बॉयल्ड एग प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते है।

लंच के लिए क्या खा सकते हैं आप

इसके अलावा लंच में फ्राइड राइस, हैवी करी, नान बटर रोटी या फास्ट फूड की जगह पर आप दो रोटी सब्जी, दाल पनीर या टोफू, ग्रिल्ड चिकन सलाद दही का सेवन करें।

डिनर को लेकर इस गलती को करने से बचें

इसके साथ शख्स ने यह भी बताया कि वह पहले डिनर में लेट नाइट हेवी मिल्स का सेवन करता था जिसमें फ्राइड फुट से लेकर स्वीट्स होता था लेकिन अब डिनर में सिर्फ सलाद और पनीर या टोफू को दाल रोटी सूप या फिर ग्रिल चिकन लेता है।

Weight Loss के लिए स्नैक्स में क्या करें बदलाव

इस दौरान शख्स ने बताया कि पहले स्नैकिंग में चिप्स, बिस्कुट और स्वीट्स को अपनी जिंदगी में तवज्जो देता था लेकिन वेट लॉस के लिए फ्रूट्स, रोस्टेड चना, मखाना, प्रोटीन स्नेक्स का सेवन करने लगा। वहीं इस निरंतरता और सिंपल फूड की वजह से वह 27 किलो कम करने में कामयाब हुआ।

जानिए क्या है वेट लॉस में प्रो टिप्स

इसके साथी अगर प्रो टिप्स की बात करें तो हर दिन 15000 स्टेप्स चलने की बात करते हुए भी शख्स नजर आया है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version