---Advertisement---

Weight Loss: 120 किलो से 48 किलो घटाने के लिए क्या खाती थी मुस्कान! इन 5 प्रो टिप्स को आप भी कर सकते हैं फॉलो

Weight Loss: वेट लॉस के लिए महिला ने इन 5 प्रो टिप्स को फॉलो कर 48 किलो तक वजन कम करने में कामयाब हुई। आइए जानते हैं क्या है वो टिप्स जो आप भी कर सकते हैं फॉलो और आपके लिए मददगार हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 4, 2025 6:26 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: क्या आप भी यह सोचते हैं कि वेट लॉस करना आपके बस की बात नहीं है। अगर हां तो आपके लिए यह खबर खुशखबरी हो सकती है जहां एक महिला ने 48 किलो तक वेट कम कर सकी वह भी सिर्फ अपनी डाइट की वजह से। महिला ने वीडियो को जारी करते हुए अपने ट्रांसफॉर्मेंशन की झलक के साथ-साथ डाइट को भी शेयर करती हुई दिखी जो निश्चित तौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है जो Weight Loss के लिए पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। स्पेशल डाइट से महिला ने अपने बदलाव से सबको हैरान कर गई है। आइए देखते हैं।

48 किलो Weight Loss है शॉकिंग

महिला वेट लॉस जर्नी को लेकर बताती है कि कभी वह 120 किलो की हुआ करती थी लेकिन 72 किलो की हो गई। इस दौरान उन्होंने 48 किलो वजन कम किया। इसके लिए पने खाने की रूटीन को बदली और वह कब किस समय पर क्या खाती थी इसके बारे में भी उन्होंने पूरी जानकारी दी है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इन डाइट को Weight Loss जर्नी में शामिल कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए ये है डाइट

सुबह (6:00–7:00 AM):

  • नींबू के साथ 1 गिलास गर्म पानी + 1 बड़ा चम्मच चिया बीज
  • 5 भीगे हुए बादाम और 2 अखरोट
  • वैकल्पिक: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफ़ी (मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए) नाश्ता (8:00–9:00 AM):
  • पुदीने की चटनी के साथ मूंग दाल चीला (2) या
  • ढेर सारी सब्ज़ियों के साथ वेजिटेबल उपमा या
  • अलसी के बीजों के साथ ओट्स का दलिया बेरीज
  • 1 उबला हुआ अंडा (अगर आप अंडे खाते हैं) या पनीर भुर्जी

मिड-मॉर्निंग स्नैक (11:00 AM)

  • 1 मौसमी फल (सेब, अमरूद, पपीता, या संतरा) या
  • नींबू और सेंधा नमक के साथ खीरा और गाजर की छड़ें

दोपहर का भोजन (1:00–2:00 PM):

  • 1 मध्यम कटोरी दाल या चने की सब्जी
  • 1 छोटी कटोरी ब्राउन राइस या 2 मल्टीग्रेन रोटियाँ
  • सलाद (खीरा, टमाटर, प्याज, गाजर) नींबू की ड्रेसिंग के साथ
  • 1 छोटी कटोरी दही

शाम का नाश्ता (4:00–5:00 PM):

  • 1 कप ग्रीन टी या ब्लैक कॉफ़ी
  • भुना हुआ मखाना या स्प्राउट्स चाट

रात का खाना (7:00–8:00 PM):

  • ग्रिल्ड पनीर/टोफू के साथ तली हुई सब्ज़ियाँ या
  • खीरा, शिमला मिर्च और नींबू के साथ चिकन सलाद या
  • मूंग दाल की खिचड़ी के साथ लौकी का सूप

देर रात (अगर भूख लगे)

  • 1 कप हल्दी वाला दूध जिसमें चुटकी भर दालचीनी हो या
  • 1 मुट्ठी भर मखाना

वेट लॉस के लिए ये है प्रो टिप्स

वेट लॉस में पानी जरूरी

इसके अलावा 5 प्रो टिप्स देते हुए महिला ने बताया कि हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पीना उनके लिए बेहद जरूरी रहा क्योंकि इसकी वजह से वह वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कामयाब हो सकी।

भूखे रहने से नहीं होगा Weight Loss

खाने के बीच में अंतराल रखना अच्छी बात है लेकिन भूखे रहने से वेट लॉस नहीं होगा। हर ढाई से 3 घंटे के बीच कुछ ना कुछ खाते रहे ताकि आप एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें।

प्रोटीन की मात्रा है जरूरी

इस बात का खास ख्याल रखें कि आप हर दिन 80 से 100 ग्राम प्रोटीन खाए। इसके लिए आप पनीर, टोफू, अंडे या फिर दाल का सेवन कर सकते हैं जो आपके Weight Loss को आसान बनाएगा।

एक्सरसाइज है जरूरी

कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रैंथ ट्रेनिंग से आप अपने वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं और इसके लिए घर पर एक्सरसाइज आप कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चीट डे पर क्या करें

वेट लॉस के दौरान उन्होंने हफ्ते में एक बार चीट डे भी किया लेकिन इस दौरान अपने टेस्ट को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है ताकि आपका Weight Loss सफर दिलचस्प हो सके।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026