क्या होता है ‘Collagen’? हमारी Skin को कैस रखता है जवां! यहां पढ़ें..

Collagen

Collagen

Collagen: आजकल कोलेजन शब्द सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। छोटे पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक कोलेजन से जुड़े सामान भी मार्केट में तेजी से आ रहे हैं। दरअसल, कोलेजन एंटी-एजिंग है जो बुढ़ापे को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं तो वहां आपने कोलेजन से जुड़ी जानकारी अधिकतर देखी होगी। जिसमें कोलजन से जुड़े सभी सामान ट्रेंड करते हैं। अब चाहें वो खाने का प्रोडक्ट हो, फेस क्रीम हो, सीरम हो, या सप्लीमेंट्स हो। ये चीजें आपको यंग और सुंदर बनाने का वादा करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर बताया जाता है कि, कोलेजन हमारी उम्र बढ़ने पर होने वाली झुर्रियों से बचाता है। साथ ही यह हमारे स्किन को परफैक्ट रखता है। जिससे हम जवान दिखते हैं। लेकिन क्या कोलेजन सच में हमारी स्किन (skin) के लिए एक चमत्कार है? तो ​​चलिए जानते हैं कि आखिरकार ये है क्या?

क्या होता है Collagen,आइए जानते हैं..

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, कोलेजन हमारे शरीर को एक साथ जोड़ता है। यह एक प्रकार का प्रोटीन है जो हमारी स्किन, हड्डी, लिगामेंट्स, टेंडन में पाया जाता है। दरअसल, कोलेजन आपकी स्किन को मजबूती और लचीलापन देता है। साथ ही आपकी बोन्स और शरीर के पार्ट्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Collagen के बारें में क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार, जब हम छोटे होते हैं तो हमारा शरीर हमारे चेहरे के लिए अच्छी मात्रा में कोलेजन का उत्पादन करता है। जिससे हमारे चेहरे पर चमक आती है। लेकिन, एक उम्र और समय के साथ हमारे शरीर में कोलेजन कम हो जाता है। जिसके कारण हमारी त्वचा पर झुर्रियां दिखनी शुरू हो जाती हैं।

सोशल मी​डिया पर क्यों कर रहा Collagen ट्रेंड?

दरअसल, कोलेजन तब से ट्रेंड पर है जब से सेलिब्रिटीज ने खुद इस प्रोटीन के बारे में बताना शुरू किया है। सेलिब्रिटीज खुद आकर कोलेजन के फायदे बताती है। इसलिए इसका सारा ​क्रेडिट सोशल मीडिया को जाता है।

Collagen: त्वचा को हेल्दी और सुदंर बनाने के लिए ये टिप्स पढ़ें

विटामिन सी भरपूर फूड्स का करें सेवन

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

पानी ज्यादा पिएं

फेशियल मसाज करें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version