---Advertisement---

Winter Bridal Makeup: सर्दियों में ब्राइडल मेकअप में न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है चांद सा चेहरा

सर्दियों में स्किन में डलनेस जैसी हजारों समस्याओं से स्किन को जूझना पड़ता है वहीं सभी की त्वचा भी एक सी नहीं होती है. ऐसे में ब्राइडल मेंकअप के दौरान कुछ खास बातें सभी लोगों को ध्यान रखनी चाहिए.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 15, 2023 2:13 अपराह्न

Winter Bridal Makeup:
Follow Us
---Advertisement---

Winter Bridal Makeup: वेडिंग सीजन का इंतजार हर उस लड़की और उसके परिवार को रहता है जिसकी शादी होने जा रही है. मेकअप से लेकर ज्वेलरी और आउटफिट तक हर एक चीज का परफेक्ट लगना काफी जरूरी भी होता है, मगर सर्दियों में इस गोल को अचीव कर पाना उतना ही मुश्किल रहता है. ठंड के मौसम में ड्राईनेस, डलनेस जैसी हजारों समस्याओं से स्किन को जूझना पड़ता है वहीं सभी की त्वचा भी एक सी नहीं होती है. ऐसे में ब्राइडल मेंकअप के दौरान कुछ खास बातें सभी लोगों को ध्यान रखनी चाहिए ताकि कोई भी गलतियां न हो-

समय से पहले ही कर लें यह काम

ऐसा मुमकिन नहीं हैं कि हमारी त्वचा एक ही दिन में ग्लों करने लगती है, इसकी तैयारी काफी वक्त पहले से ही शुरू करना जरूरी है. ऐसे में स्किन से जुड़ा कोई भी ट्रीटमेंट पहले करवा लेना चाहिए. साथ ही होममेड फेशियल, मास्क का इस्तेमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें

सर्दियों में मेकअप लगाने से पहले डलनेस और रूखेपन को खत्म करना जरूरी है, इसके लिए मॉइश्चराइजर से बढिया चीज कोई नहीं हो सकती. ग्लो को बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेवरेट मॉइश्चराइजर एप्लाई कर सकते हैं.

हल्का बेस रखें

ब्राइडल मेकअप दूसरे मेकअप से खास और हटकर होता है इसके लिए जितना हो सके फाउंडेशन के बेस को स्किन के कलर से एक से दो शेड लाइट ही रखना चाहिए. साथ ही सर्दियों के दिनों में इसकी हल्की परत रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि नेचुरल ब्यूटी बरकरार रहे. इन दिनों ज्यादातर एक्ट्रेस मेकअप में पेस्टल करर्स का इस्तेमाल करती है इनकी भी मदद ले सकते हैं.

आंखों के मेकअप पर रखें फोकस

ब्राइडल मेकअप का सेंटर प्वाइंट आंखें ही होती है काफी हद तक इन्हीं पर निर्भर करता है कि फाइनल मेकअप कैसा दिखेगा. इसके लिए अपने लहंगे या कलर मेचिंग के मेकअप से टिप्स ली जा सकती है, साथ ही शिमरी आंखें भी प्यारी लगती है.

लिपशेड है जरूरी

लुक को फाइनल टच देने का काम लिपशेड करता है, सर्दियों में लिप्स को हाइड्रेटिड रखना भी जरूरी होता है वरना वो रूखे और बेजान नजर आते हैं. इसके लिए मेकअप शुरू करने से पहले ही लिपबाम लगानी चाहिए साथ ही जितना हो सके मेट लिप शेड को अवॉइड कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।    

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026