---Advertisement---

सर्दियों से पहले क्या आपके भी फटने लगे हैं हाथ,पैर और मुंह तो, नेचुरल ग्लो के लिए करें ये 5 काम

सर्दी की शुरूआत से पहले ही स्किन सूखने लगती है, जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है उन्हें इस समय और भी देखभाल की जरूरत होती है, ऐसे में आज 5 लाइफस्टाइल चेंज बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर पूरे सीजन मुलायम स्किन पा सकेंगे.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 24, 2023 1:50 अपराह्न

Winter Skin Care:
Follow Us
---Advertisement---

Winter Skin Care: मौसम बदलने का असर सबसे पहले हमारे शरीर पर ही पड़ता है, गर्मियों के बाद अब दबे पांव सर्दियां दस्तक दे रही हैं. जिसके लिए खुद को तैयार कर लेना जरूरी है, इसकी शुरूआत में ही हाथ पैरों और मूंह की त्वचा रूखी, और बेजान लगने लगती है साथ ही सूख कर उसकी पपड़ी भी उतरने लग जाती है. जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है उन्हें इस समय और भी देखभाल की जरूरत होती है, ऐसे में आज 5 लाइफस्टाइल चेंज बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर पूरे सीजन मुलायम स्किन पा सकेंगे.

क्यों फटती है त्वचा

त्वचा का रूखा और बेजान होना हमेशा ही ठंडे सीजन में देखा जाता है, इसके पीछे की एक बड़ी वजह है कि इस समय स्किन काफी सेंसेटिव रहती है साथ ही बाहर ठंडक और ड्राइनेस बढने से ये अंदर का पानी भी खीच लेती है जिस वजह से त्वचा पपड़ी बनकर झड़ने लगती है, ऐसे में खुद को मौसम के हिसाब से ढालना काफी जरूरी होता है.

तेल में मसाज करें

त्वचा मूंह की हो या फिर बाकी शरीर की, उसे चमकदार और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए तेल से मसाज करना जरूरी होता है. इससे बल्ड सर्कुलेशन बढने के साथ वहां की ड्राइनेस भी दूर होती है इसलिए सुबह नहने से अपने फेवरेट तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए.

गुनगुने पानी से नहाएं

बता दें कि हद से ज्यादा ठंडा पानी शरीर को डैमेज कर सकता है, इसलिए मौसम बदलने के साथ हल्के गुनगुने पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए. इससे बॉडी मसल्स भी रिलेक्स महसूस करती हैं.

मॉइश्चराइज करें

स्किन केयर का यह एक जरूरी हिस्सा है जिसे चाहकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. सर्दियां होने के साथ शरीर को कोमल बनाए रखने के लिए हाथों, पैरों और मूंह मॉइश्चराइज जरूर करना चाहिए, इसके आप अपना फेवरेट मॉइश्चराइजर ले सकते हैं.

प्रेट्रोलियम जैली

प्रेट्रोलियम जैली को बदलते हुए मौसम में जरूर एप्लाई करना चाहिए है साथ ही दिन में कम से कम 2 बार हाथों और होटों पर अप्लाई कर सकते हैं.

दूध की मलाई

सर्दियो में स्किन को स्पेशल केयर देने के लिए दूध में आने वाली मलाई को ठंडा करके उसमें शहद मिलाकर अच्छे से चेहरे पर सर्दी से होने वाले असर को दूर कर उसमें एक नया तादगी और ग्लो लाने का काम करता है.    

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026