---Advertisement---

12 Years Of PM Modi: सशक्त, सुरक्षित भारत से लेकर राष्ट्रीय निर्माण तक, मोदी सरकार के मजबूत नेतृत्व से दुनिया में बढ़ा इंडिया का दबदबा, जानें सबकुछ

12 Years Of PM Modi: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 12 सालों में भारत ने सुरक्षा, विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2026 11:50 अपराह्न

12 Years Of PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

12 Years Of PM Modi: दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे DNP India ने भी प्रमुखता से हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में नितिन नबीन, अमित शाह, नितिन गडकरी, अश्वनी वैष्णव, जेपी नड्डा और अमित मालवीय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई। मालूम हो कि गत 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने कई कीर्तिमान हासिल किए। जिसमे प्रमुख्ता से आत्मनिर्भर भारत शामिल है। यह मोदी सरकार के ही फैसले का असर है कि आज दुनिया भारत की तरफ टकटकी लगाकर देख रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक और रक्षा उपकरणों का विस्तार किया गया। आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया। रक्षा उत्पादन में वृद्धि और स्वदेशी सैन्य उपकरणों के निर्माण ने भारत की सामरिक क्षमता को नई ताकत प्रदान की है। मोदी सरकार के इस फैसले का ही नतीजा है कि इन 12 सालों में आतंकवादी घटनाओं में काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया ने भारत का लोहा माना है।

विकास कार्यों में आई गति ने बदला भारत का हुलिया

पिछले 12 सालों में देशभर में एक्सप्रेसवे, हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट और बंदरगाहों के निर्माण को अभूतपूर्व गति मिली है। भारतमाला परियोजना, सागरमाला परियोजना, वंदे भारत ट्रेन और नए एयरपोर्ट नेटवर्क जैसे कदमों ने देश के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाया है। मेक इन इंडिया के तहत वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया जो यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। जिससे कनेक्टिविटी आसान हो चुकी है। इसके अलावा बुलेट ट्रेन, हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। देशभर में नए-नए एम्स का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही कई विकास कार्यों को गति मिली है।

डिजिटल इंडिया ने बढ़ाई देश की क्षमता

डिजिटल इंडिया अभियान मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक माना जाता है। यूपीआई, डिजिटल भुगतान, आधार आधारित सेवाओं और ऑनलाइन सरकारी सुविधाओं ने आम लोगों के जीवन को आसान बनाया है। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान बाजारों में शामिल है और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन को मिली नई गति

ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छता से सम्मान’ सुनिश्चित करते हुए, स्वच्छ भारत मिशन ने 12 करोड़ से अधिक घरेलू शौचालयों का निर्माण करके और राष्ट्रव्यापी ODF (खुले में शौचालय मुक्त) का दर्जा हासिल करके सार्वजनिक स्वास्थ्य में क्रांति ला दी है। ग्रामीण भारत में 100 प्रतिशत स्वच्छता कवरेज है। इस मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया।

25 करोड़ नागरिक गरीबी से हुए मुक्त

मोदी सरकार के इन 12 सालों में भारत के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है क्योंकि लगभग 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए हैं, जिससे देश की गरीबी रेखा नीचे की ओर जा रही है। इसके साथ ही अत्यधिक गरीबी दर में 27.12 प्रतिशत की गिरावट होकर 5.25 प्रतिशत हो गई। बहुआयामी गरीबी में 29.17 प्रतिशत की गिरावट होकर 11.28 प्रतिशत हो गई।

यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेजी से विकास किया है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। दुनिया के बड़े देश भारत की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे है। इसके साथ ही आर्थव्यवस्था के लिहाज से भी भारत लगातार कीर्तिमान रच रहा है और दुनियाभर में जारी आर्थिक संकट के बीच भी भारत का जीडीपी ग्रोथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026