---Advertisement---

Akhilesh Yadav: ‘इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़…’ बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सपा प्रमुख का बड़ा बयान; एसआईआर पर दे डाली चेतावनी; जानें डिटेल

Akhilesh Yadav: एसआईआर को लेकर सपा प्रमुख ने ऐसा ट्वीट किया, जिसने बिहार और यूपी की राजनीति को गरमा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 14, 2025 12:51 अपराह्न

Akhilesh Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें आना शुरू हो गए है। रूझानों में एनडीए बिहार में क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच अब सपा प्रमुख ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे राजनीति पूरी तरह से गरमा दी है। दरअसल अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह यूपी में एसआईआर नहीं होने देंगे। उनका मानना है कि बिहार चुनाव में एसआईआर ने ही खेला किया है। अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और यूपी में एसआईआर को लेकर बवाल होने जा रहा है। आईए इस लेख के माध्यम से समझते है कि इसके मायने क्या है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आखिलेश यादव के ट्वीट से गरमाई सियासत

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।

अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है”। इस ट्वीट से साफ समझ आ रहा है कि आने वाले दिनों में एसआईआर का मुद्दा और गरमा सकता है। बताते चले कि 2026 के शुरूआत में ही पश्चिम बंगाल में चुनाव होने है। वहीं राज्य में प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है।

एसआईआर को लेकर Akhilesh Yadav का प्लान तैयार?

बिहार विधानसभा नतीजों में एनडीए एकतरफा बढ़त बना रही है। आलम यह है कि आरजेडी का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी काफी खराब है। इसी बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एसआईआर का मुद्दा उठाया और कहा कि बिहार की तरह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब एसआईआर नहीं होने देंगे। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी हालात में एसआईआर करके ही रहेंगे। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी पार्टियां क्या रूख अपनाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026