---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024 के लिए Aly Goni को ट्वीट करना पड़ा भारी, ट्रोलर्स बोले “अबे मुल्ले तू…

Aly Goni ने Lok Sabha Elections 2024 के लिए एक ट्वीट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया जिससे लोग उन्हें ट्रोल करते और मुल्ला बुलाते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 4, 2024 4:17 अपराह्न

Lok Sabha Elections 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Elections 2024: आज हर किसी की निगाहें लोकसभा इलेक्शन 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजे पर जमी हुई हैं। आज देश का हर नागरिक फोन पर या टीवी के आगे नजरे जमाए बैठा है ये जानने के लिए कि इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है। यहीं बता दें, इस इलेक्शन को लेकर आम नागरिक ही नहीं टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारे भी एक्साईटेड हैं। इन्हीं स्टार्स में से एक नाम है टीवी के जाने-माने स्टार अली गोनी, जिन्होंने हाल में एग्जिट पोल को लेकर एक ट्वीट किया लेकिन, वह ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया। चलिए जानते हैं कैसे।

अली ने किया Lok Sabha Elections 2024 के लिए ट्वीट

आज यानी 4 जून 2024 को टीवी स्टार अली गोनी ने वोटो की गिनती और एग्जिट पोल को लेकर ट्वीट किया और लिखा “दोनों ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया है यार, ये काफी टफ फाइट होने वाली है। कोई भी जीते बस हमारे देश का भला हो..जय हिंद।”

ट्वीट को लेकर ट्रोल होने लगे अली

एक्टर का लोकसभा इलेक्शन 2024 को लेकर ट्वीट करना लोगों को पसंद नहीं आया जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक यूजर ने उन्हें मुल्ला बुलाते हुए लिखा “पर मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है।” यहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा “तेरे जैसे बैलेंस वाले लोग ही देश का भला नहीं करते..पता सब है लेकिन लिखने की हिम्मत नहीं।”

अली ने दिया ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब

ट्रोलर्स के ट्रोल करने पर एक्टर ने भी अपना रिएक्शन दिया और कमेंट कर लिखा “क्यों ये देश तेरे बाप का है सिर्फ तू ही खुश हो सकती है? फेसलेस भाई या बहन जो भी है।” यहीं एक्टर के इस कमेंट को देख कई लोग उनकी तारीफ करने लगे और कहते दिखे “ये कड़क था भाई”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026