Pappu Yadav: बिहार की राजनीति से निकला एक बयान राष्ट्रीय स्तर पर घमासान की वजह बन चुका है। यहां बात पूर्णिया सांसद की उस टिप्पणी की हो रही है जिसमें उन्होंने राजनीति में कार्य कर रही महिलाओं पर राजनेताओं के साथ बेड शेयर करने के आरोप लगाए। पप्पू यादव के उस बयान पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने चुटकी ली है। छोटे सरकार के नाम से चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से कहा कि पहले वे अपनी पत्नी से पूछें। दरअसल, सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत भी राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं।
महिला नेत्रियों पर आरोप लगा रहे Pappu Yadav को अनंत सिंह का जवाब
बाहुबली नेता व मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने पूर्णिया सांसद को करारा जवाब देते हुए फटकार लगाई है।
अनंत सिंह ने पप्पू यादव के बयान पर कहा, “पप्पू यादव पागल हो गया है, पहले अपनी पत्नी से पूछे,वो भी राजनीति में है… पप्पू यादव ने कहा था की “बिना नेता के कमरे में गए 90% महिलाएं राजनीति नहीं कर #BiharPolitics #AnantSingh #PappuYadav #Controversy #BreakingNews pic.twitter.com/YY0iPh8vcE
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 22, 2026
अनंत सिंह ने पप्पू यादव की उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें सांसद ने राजनीति में सक्रिय महिलाओं पर राजनेताओं संग बेड शेयर करने के आरोप लगाए थे। अनंत सिंह ने कहा कि “पप्पू यादव पागल हो गए हैं। अपनी पत्नी कहां हैं। जब महिला खटिया पर सोती है जो राजनीति में जाती है, तो पप्पू यादव की पत्नी पहले ही गई हैं। पहले अपनी पत्नी से पूछें। जो सभी महिलाओं को कह रहे हैं, वे पहले अपनी पत्नी से पूछें। ये कोई तरीका है महिलाओं के लिए टिप्पणी करने का।” अनंत सिंह की बेबाक टिप्पणी अब सुर्खियां बटोर रही है और इसको लेकर संग्राम छिड़ा है।
पूर्णिया सांसद के बिगड़े बोल को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम
महिला आरक्षण बिल पर बहस करते हुए पहले पप्पू यादव ने नेताओं पर पोर्न देखने के आरोप लगाए। उन्होंने कुछ आंकड़े भी पेश किए। उसके बाद पूर्णिया सांसद महिलाओं का जिक्र कर ऐसा बयान दे गए जिसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। पप्पू यादव ने कहा कि अमेरिका से भारत तक राजनीति में 90 फीसदी महिलाएं बिना नेताओं के संरक्षण के आगे नहीं बढ़ सकतीं। इसका आशय नेताओं संग महिलाओं के अवैध संबंध से जोड़ा गया। इसका ही जिक्र कर अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर निशाना साधा है और उनकी सांसद पत्नी रंजीत रंजन से जुड़े सवाल दागे हैं।
