---Advertisement---

‘पहले अपनी पत्नी से पूछें..,’ महिला नेत्रियों पर नेताओं संग बेड शेयर का आरोप लगा रहे Pappu Yadav को अनंत सिंह का जवाब; खूब फटकारा

महिला नेत्रियों को लेकर सांसद Pappu Yadav द्वारा की गई टिप्पणी पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनंत सिंह ने पप्पू यादव की पत्नी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का जिक्र कर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2026 2:17 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: बिहार की राजनीति से निकला एक बयान राष्ट्रीय स्तर पर घमासान की वजह बन चुका है। यहां बात पूर्णिया सांसद की उस टिप्पणी की हो रही है जिसमें उन्होंने राजनीति में कार्य कर रही महिलाओं पर राजनेताओं के साथ बेड शेयर करने के आरोप लगाए। पप्पू यादव के उस बयान पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने चुटकी ली है। छोटे सरकार के नाम से चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से कहा कि पहले वे अपनी पत्नी से पूछें। दरअसल, सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत भी राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं।

महिला नेत्रियों पर आरोप लगा रहे Pappu Yadav को अनंत सिंह का जवाब

बाहुबली नेता व मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने पूर्णिया सांसद को करारा जवाब देते हुए फटकार लगाई है।

अनंत सिंह ने पप्पू यादव की उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें सांसद ने राजनीति में सक्रिय महिलाओं पर राजनेताओं संग बेड शेयर करने के आरोप लगाए थे। अनंत सिंह ने कहा कि “पप्पू यादव पागल हो गए हैं। अपनी पत्नी कहां हैं। जब महिला खटिया पर सोती है जो राजनीति में जाती है, तो पप्पू यादव की पत्नी पहले ही गई हैं। पहले अपनी पत्नी से पूछें। जो सभी महिलाओं को कह रहे हैं, वे पहले अपनी पत्नी से पूछें। ये कोई तरीका है महिलाओं के लिए टिप्पणी करने का।” अनंत सिंह की बेबाक टिप्पणी अब सुर्खियां बटोर रही है और इसको लेकर संग्राम छिड़ा है।

पूर्णिया सांसद के बिगड़े बोल को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम

महिला आरक्षण बिल पर बहस करते हुए पहले पप्पू यादव ने नेताओं पर पोर्न देखने के आरोप लगाए। उन्होंने कुछ आंकड़े भी पेश किए। उसके बाद पूर्णिया सांसद महिलाओं का जिक्र कर ऐसा बयान दे गए जिसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। पप्पू यादव ने कहा कि अमेरिका से भारत तक राजनीति में 90 फीसदी महिलाएं बिना नेताओं के संरक्षण के आगे नहीं बढ़ सकतीं। इसका आशय नेताओं संग महिलाओं के अवैध संबंध से जोड़ा गया। इसका ही जिक्र कर अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर निशाना साधा है और उनकी सांसद पत्नी रंजीत रंजन से जुड़े सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 22, 2026

Heatwave Alert 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 22, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 22, 2026

Mumbai Viral Video

अप्रैल 22, 2026