---Advertisement---

Anti-Paper Leak Bill को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता रखेंगे अपना पक्ष, जानें सबकुछ

Anti-Paper Leak Bill: संसद में नीट पेपर लीक को लेकर आज दोपहर 2 बजे से बहस होना है। जिसमे कई विपक्ष के नेता हिस्सा ले सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 28, 2026 12:44 अपराह्न

Anti-Paper Leak Bill
Follow Us
---Advertisement---

Anti-Paper Leak Bill: संसद में नीट पेपर लीक को लेकर आज दोपहर 2 बजे से बहस होना है। Anti-Paper Leak Bill को लेकर आज अहम बहस होने की संभावना है। इस विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक चर्चा देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेता इस बिल पर अपना पक्ष रखेंगे और सरकार से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर सवाल भी उठा सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह विधेयक देशभर में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है।

विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी!

बता दें कि Anti-Paper Leak Bill पर आज संंसद में जोरदार बहस होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं के इस बात पर जोर देने की संभावना है कि केवल सख्त कानून बनाना पर्याप्त नहीं होगा। वे परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही, जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता, राज्यों के अधिकारों और कानून जैसे मुद्दे उठा सकते हैं।

विपक्ष सरकार से यह भी पूछ सकता है कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्या अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। माना जा रहा है कि आज संसद में 8-10 घंटे यह बहस चल सकती है।

यह प्रमुख नेता बहस में ले सकते है हिस्सा

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक Anti Paper Leak Bill को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, शशि थरूर, गौरव गोगोई हिस्सा ले सकते है हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर जानकारी साझा नहीं कई गई है।

वहीं अगर बीजेपी की बात करें तो उनकी तरफ से बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या, श्रीकांत शिंदे शामिल हैं। इसके साथ ही कई अन्य विपक्षी दल के नेता भी इस बहस में हिस्सा लेंगे। मालूम हो कि बीते दिन संसद में पीएम मोदी ने अपना भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष किन मुद्दों पर ज्यादा जोर दे सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026