---Advertisement---

‘महज 10 प्रतिशत…’टिकट बंटवारे को लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी पर कसा तंज, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बवाल मचा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 3:16 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बवाल मचा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें कि इस बिल के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। हालांकि लोकसभा में यह बिल पास नहीं हो सका। जिसके बाद बीते दिन पीएम मोदी ने रात को राष्ट्र को संबोधित किया और अपनी बात रखी। अब कई विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण पर तंज कसा है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर जोरदार तंज कसा है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुए टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

Anurag Dhanda ने बीजेपी पर कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ममता बनर्जी जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 28 प्रतिशत टिकट दिए हैं और मोदी जी ने महज़ 10 प्रतिशत टिकट ही महिलाओं को दिए हैं।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं में यही मुद्दा बना हुआ था। इसलिए महामानव पहले से पास हो चुके महिला आरक्षण बिल को दोबारा सदन में लाए और उस पर राजनीति कर रहे हैं। जय बांग्ला, जय हिंद”।

पश्चिम बंगाल में चढ़ा सियासी पारा

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने पूरी तरह से जान झोंक दी है। इस बार सीधी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी में है। मालूम हो कि बंगाल में इस बार दो चरणों में वोटिंग होनी है।

पहला चरण –  23 अप्रैल 2026,  दूसरा चरण – 29 अप्रैल 2026, सिर्फ 2 दिन में मतदान पूरा होगा, जबकि पिछली बार (2021) में कई चरणों में चुनाव हुए थे। बंगाल इस बार बवाल का केंद्र बना हुआ है। बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल रखा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026