---Advertisement---

‘सबसे बड़े दवा घोटाले के खिलाफ..’ आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: दिल्ली में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 8, 2026 4:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी खरीद प्रक्रिया से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में दवाओं, मशीन और मेडिकल सामानों की खरीद और आपूर्ति से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हाल के दिनों में राजनीतिक विवाद बढ़ा है। विपक्ष लगातार सवाल खड़ा कर रहा है। साथ ही 650 करोड़ रूपये के कथित घोटाले का भी आरोप लगाया है।

Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ग़रीबों के हक की 650 करोड़ की दवा खा गई रेखा गुप्ता?

दिल्ली के इतिहास के सबसे बड़े दवा घोटाले के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध कर रही है पीड़ित गरीब जनता”। आप नेता ने आरोप लगाया कि यदि स्वास्थ्य विभाग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो सरकार को उसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि सरकारी धन का उपयोग किस प्रकार किया गया और खरीद प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन हुआ या नहीं।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में दवाओं, मशीनों और मेडिकल सामानों की खरीद और आपूर्ति, से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हाल के दिनों में राजनीतिक विवाद बढ़ा है। विपक्ष और विभिन्न राजनीतिक दल इस मामले में सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

इसी बीच बीते कई दिनों से आप नेता Anurag Dhanda लगातार सरकार से सवाल खड़े कर रह है और मामले की पारदर्शी जांच की मांग की। दरअसल आप पार्टी लगातार यह आरोप लगा रही है कि दिल्ली में 650 करोड़ का कथित घोटाला हुआ है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026