---Advertisement---

कल का मौसम 8 July 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, तूफान का दिखेगा रौद्र रूप, तो चारधाम, अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेड अलर्ट

कल का मौसम 8 July 2026: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2026 6:17 अपराह्न

कल का मौसम 8 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राजधानी में अगले 48 घंटे के लिए विभाग ने तेज तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा पहाड़ों पर भी विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए सलाह दी गई है। मालूम हो कि अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। वहीं जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जारी है, जहां लाखों की संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 8 July 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे का अलर्ट

दिल्ली की बात करें विभाग ने तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आयनगर, लोधी रोड, नरेला, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

वही अगर एनसीआर की बात करें तो गुरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली ज़िलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जबकि अन्य ज़िलों में भी काफी तेज़ बारिश होगी। इसके साथ ही विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश,भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके साथ श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026