कल का मौसम 6 July 2026: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में 6 जुलाई 2026 को भी उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने तो कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।
पहाड़ों पर तो भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। बताते चले कि कई राज्यों में तो मानसून ने दस्तक दे दिया है। इसके अलावा पूर्वोतर में तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। मुंबई में लगातार बारिश से मायानगरी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 6 July 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, राजघाट, लोधी रोड, सफदरजंग, चांदनी चौक, नरेला, पालम, पीतमपुरा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर विभाग का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो विभाग ने गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जगहों पर भी अलर्ट भी जारी कर दिया है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बंद होने की आशंका बनी हुई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं अगर उत्तराखड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और विभाग ने पहलगाम, बालटाल ,समेत कई जगहों पर आने वाले दिनों में तेज बारिश भूस्खलन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।
पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का खतरा बरकरार
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह सकती हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। बताते चले की पूर्वोतर में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।







