---Advertisement---

कल का मौसम 5 July 2026: तेज बारिश, तूफान की चपेट में पूरा उत्तर भारत, उत्तराखंड समेत इन जगहों पर भूस्खलन, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

कल का मौसम 5 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल चुका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2026 5:56 अपराह्न

कल का मौसम 5 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 5 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल चुका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव से अगले 4–5 दिनों के दौरान देश के मध्य भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 5 July 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने राजघाट, लोधी रोड, पीतमपुरा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी,

सफदरजंग, लोधी रोड, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो आईएमडी ने गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरूग्राम में अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार, यूपी में आसमानी आफत का संकट

बिहार, यूपी में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मालूम हो कि बिहार में मानसून ने दस्तक दे दिया है। मालूम हो कि हर साल यूपी और बिहार में आसमानी आफत के कारण कई लोगों की जान चली ताजी है।

इसी बीच विभाग ने कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो छपरा, आरा, बक्सर, पटना, हाजीपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस, अलीगढ़, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसने विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। मालूम हो कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। इसकी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

विभग के अनुसार यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदरानाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी बीच विभाग ने बालटाल, पहलगाम सेत कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 4, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026