---Advertisement---

कल का मौसम 4 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश, तूफान की आहट, तो पहाड़ों पर विभाग की चेतावनी सहमे लोग

कल का मौसम 4 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2026 6:15 अपराह्न

कल का मौसम 4 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश और तूफान की संभावना है, तो वहीं पहाड़ों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

मालूम हो कि आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है, तो वहीं उत्तराखंड में लगातार चारधाम यात्रा जारी है। इसी को देखते विभाग लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 4 July 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर इससे अधिक गति भी दर्ज की जा सकती है।

कल के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने राजघाट, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, नरेला, पालम, सफदरजंग, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से मचेगी तबाही

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों पर मिट्टी कमजोर हो सकती है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, छोटी नदियों और बरसाती नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति भी बन सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026