---Advertisement---

‘संसद मार्ग थाने में इंतज़ार कर रहे…’ आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने संसद मार्ग थाने में इंतजार कराने को लेकर दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 3:59 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़ नेता संसद मार्ग थाने में मौजूद हैं और वहां उनका इंतजार कराया जा रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई की गई है। उनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सांसद संजय सिंह, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली नेता प्रतिपक्ष आतिशी मौजूद थी। संसद मार्ग थाने में डीसीपी का इंतज़ार कर रहे थे।

Anurag Dhanda ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मोदी सरकार का अहंकार देखिए। दो पूर्व मुख्यमंत्री, एक सांसद, दो विधायक एक घंटे से DCP का संसद मार्ग थाने में इंतज़ार कर रहे हैं,

लेकिन कल पूरा दिन बच्चों पर फुर्सत से अत्याचार करने वालों को मिलने का टाइम नहीं है”। गौरतलब है पुलिस की तरफ से कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसकी जानकारी के लिए आप के कई वरिष्ठ नेता पुलिस थाने पहुंचे थे।

राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने मामले में पारदर्शिता की मांग की है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से भी इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने के आरएमएल पहुंचे।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। गौरतलब है कि दिल्ली का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मानसून सत्र के बीच राजधानी में हंगामा बढ़ता जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026