---Advertisement---

‘हिमाचल नशे में डूब रहा…’ आप नेता Anurag Dhanda का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, जारी किया वीडियो, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: नशे को लेकर इन दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने है। इसी बीच आप नेता ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2026 3:55 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: नशे को लेकर इन दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने सामने है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष लगातार राहुल गांधी अपने एक्स हैंडल के माध्यम से पंजाब सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है। मालूम हो कि संगरूर में गुलजार सिंह के मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है, साथ में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमे एक व्यक्ति बता रहा है कि हिमाचल में खुलेआम, गांजा, चरस जैसी नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है।

Anurag Dhanda का केंद्र सरकार पर जोरदार पलटवार

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस सरकार में पंजाब में नशे का कारोबार फैला था और अब कांग्रेस सरकार में हिमाचल नशे में डूब रहा है।

लेकिन राहुल गांधी चुप्पी साधे बैठे थे और बैठे रहेंगे। देखिए ये पूरी रिपोर्ट। वीडियो में एक व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि कांग्रेस की सत्ता में हिमाचल की पार्वती वैली, कसौल, मनाली, जीभी से मारिजुआना प्रोडक्ट अर्थात चरस-गांजा,  हैश ब्राउनी खरीदना किसी दुकान से बिस्किट खरीदने जितना आसान है।

 आप नेता ने वीडियो जारी कर रखी अपनी बात

Anurag Dhanda की ओर से जारी किए गए वीडियो में हिमाचल प्रदेश में नशे से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने इस मामले को केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रखने के बजाय युवाओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से जोड़कर मुद्दा उठाया।

उनका कहना है कि नशे की समस्या का असर खासतौर पर युवाओं के भविष्य पर पड़ सकता है और इससे निपटने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026