---Advertisement---

जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच आप नेता Anurag Dhanda का मीडिया पर फूटा गुस्सा, वीडियो जारी कर की ये खास अपील, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच आप नेता ने एक वीडियो जारी करते हुए विशेष अपील की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 19, 2026 1:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने मीडिया की भूमिका को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को पर्याप्त कवरेज नहीं मिल रही है। उन्होंने वीडियो में लोगों से कास अपील की है। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक को बीते दिन दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जंतर मंतर में कल से ही भीड़ इक्ट्ठा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

आंदोलन के बीच आप नेता Anurag Dhanda का मीडिया पर फूटा गुस्सा

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा कि “मीडिया देश से ग़द्दारी कर रहा है, सोशल मीडिया से जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन की जानकारी लीजिए और अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस आंदोलन का हिस्सा बनिए”। वीडियो मे ढांडा कहते हुए नजर आ रहे है कि कल पूरी रात और इस वक्त भी जंतर मंतर पर हजारों हजार की भीड़ है,

लेकिन क्या कोई टीवी चैनल दिखा रहा है कि वहां पर लोग जुटे हुए है। मोदी सरकार ने टीवी चैनलों को मना कर दिया है कि इस आंदोलन को मत चलाइए। आप टीवी बंद कर दीजिए और सोशल मीडिया पर जाकर देखें कि चल क्या रहा है, कितना बड़ा आंदोलन हो रहा है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आपको जंतर मंतर जाना चाहिए। और कल संसद मार्च का हिस्सा बनना चाहिए।

आंदोलन के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता समय-समय पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में अनुराग ढांडा के बयान ने भी राजनीतिक चर्चाओं को नया आयाम दे दिया है। बता दें कि कल से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। साथ ही सीजेपी की तरफ से कल ही जंतर मंतर से संसद पर मार्च निकाला जाएगा। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Haryana News

जुलाई 20, 2026

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026