---Advertisement---

‘सुखद बदलाव…’ खेडां वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन में दिखा अनोखा वीडियो, Anurag Dhanda ने ट्वीट कर जताई खुशी

Anurag Dhanda: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर आप नेता ने जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2026 4:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 5 सितंबर से शुरू हुए इस खेल आयोजन में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने एक वीडियो साझा करते हुए इस आयोजन से जुड़े बदलाव और लोगों की भागीदारी पर खुशी जाहिर की। बता दें कि वीडियो में एक 65 साल की महिला और एक 14 साल का पोता एक ही खेल मैदान पर दौड़ते नजर आ रहे है।

Anurag Dhanda ने वीडियो शेयर कर जताई खुशी

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “65 साल की दादी से लेकर 14 साल का पोता सब मैदान की तरफ़ लौट रहे हैं। बस यही छोटे छोटे बदलाव ले आई है।

सीएम भगवंत मान सरकार। सुखद बदलाव”। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की खासियत यह है कि इसमें केवल युवा खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को भी खेलों से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है।

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का उद्देश्य राज्य के गांवों, कस्बों और शहरों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें प्रतियोगिताओं का मंच उपलब्ध कराना बताया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस आयोजन को युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने से जोड़ा है।

चौथे सीजन का आयोजन कई चरणों में किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद जिला और राज्य स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। पंजाब सरकार के मुख्य खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026