---Advertisement---

‘भ्रष्टाचार को पनाह मिलती है…’ क्यों हरियाणा सरकार पर Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, किया तीखा कटाक्ष

Anurag Dhanda: भ्रष्टाचार को लेकर क्यों अनुराग ढांडा का गुस्सा फूटा है और उन्होंने किस तरह से हरियाणा सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2026 3:55 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: भ्रष्टाचार के 70% प्रतिशत आरोपी को बरी कर दिया गया और यह बात आप नेता को समझ नहीं आ रही है। जी हां हरियाणा के एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने इस पर रिएक्ट किया और निश्चित तौर पर सरकार को आड़े हाथों लिया है जहां भ्रष्टाचार को पनाह देने तक की बात कही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिस पर अनुराग ढांडा का गुस्सा फूटा है और कैसे हरियाणा सरकार निशाने पर आ गई है। यह कहीं ना कहीं सरकार पर सवाल उठाने के लिए काफी है। भ्रष्टाचार को लेकर आप नेता ने वार किया है और आरोपियों को बरी करने के पीछे आधे अधूरे गवाह को बताया जा रहा है।

अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर भ्रष्टाचार को पनाह देने का लगाया आरोप

एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी की सरकार में इस तरह भ्रष्टाचार को पनाह मिलती है। मुख्यमंत्री नायाब सैनी को बताना चाहिए कि हरियाणा में भ्रष्टाचार करने वालों को सरकार केस कमज़ोर करके क्यों बचा रही है?” जाहिर तौर पर अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को पनाह देने का आरोप लगाते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा है। यह बीजेपी पर एक कटाक्ष है। अक्सर ज्वलंत मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने में कभी भी आप नेता पीछे नहीं रहते हैं।

क्यों Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार को घेरा

पोस्ट में बताया गया है कि अपराधियों को बरी करने के पीछे बुनियादी कारणों का हवाला दिया जा रहा है जहां कोर्ट में कार्यकर्ता का बयान से मुकर जाना और जांच अधिकारियों द्वारा रिश्वत के लेनदेन में गड़बड़ी, अधूरे सबूत के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी गवाह ना बनाना और गवाह की कमजोरी के साथ-साथ, शिकायत झूठी निकलना शामिल है। अनुराग ढांडा को इस तरह आरोपियों को बरी करने की बात समझ नहीं आई जिस पर उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार पर सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 5, 2026