‘तो गैस क्यों नहीं मिल रही..’ एलपीजी की किल्लत पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, वीडियो शेयर कर कसा तंज, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: देश के कई जगहों पर एलपीजी का संकट देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि एलपीजी और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। हालांकि अभी भी कई जगहों पर लोगों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इसी बीच अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

एलपीजी की किल्लत पर Anurag Dhanda ने कसा तंज

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “लेकिन टीवी वाले सब कह रहे हैं स्ट्रेट ऑफ हार्मूज भारत के लिए खुला हुआ है। तो गैस क्यों नहीं मिल रही?

कहीं ऐसा तो नहीं कि मौक़े का फ़ायदा उठाकर बीजेपी वाले गैस ब्लैक करवा रहे हैं? अब ग़रीब आदमी तो ब्लैक में महंगी गैस नहीं ख़रीद सकता”।

आप का लगातार हमला जारी

आम आदमी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठाकर राज्य सरकार को घेर रही है। पार्टी का आरोप है कि सप्लाई चेन मैनेजमेंट फेल हो रहा है। प्रशासन स्थिति संभालने में नाकाम है। कई जगहों पर लोगों को गैस बुकिंग में दिक्कतें आ रही है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि एजेंसियों के पास स्टॉक मौजूद है। वहीं विपक्ष लगातार इस मुद्दे के उठा रहा है और ऐसे कई मुद्दों सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है।

Exit mobile version