---Advertisement---

‘पुलिस कस्टडी में मौजूद…’ मेरठ के एसएसपी का वीडियो वायरल होते ही आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: सोशल मीडिया पर मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2026 5:57 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: सोशल मीडिया पर मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वीडियो को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विपक्ष लगातार मेरठ एसएसपी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ खुद एसएसपी ने इस संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पुलिस कस्टडी में मौजूद किसी इंसान को SSP कैमरों के सामने मार रहा है। क्या ये SSP सस्पेंड हुआ?

क्यों सस्पेंड नहीं हुआ अभी तक? क्योंकि पिटने वाला दलित है और पीटने वाला ब्राह्मण है”? मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एसएसपी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर दोनों तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय पुलिस वाहन के पास पहुंचते हैं और हिरासत में मौजूद कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर थप्पड़ मारते और बल प्रयोग करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026