---Advertisement---

‘200 किलो चांदी की ईंटें..’ राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आप नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी पर कसा तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामला को लेकर अब सियासत गरमा गई है। वहीं अब आप नेता ने बीजेपी पर जोरदार तंज कसा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 23, 2026 4:20 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामला को लेकर अब सियासत गरमा गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी इस मामले में लगातार बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और जमकर सवाल खड़े कर रहे है।

बताते चले कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर यूपी सरकार की तरफ से सरकार का गठन किया गया है। वहीं आज एसआईटी की तरफ से एक रिपोर्ट पेश की गई है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभार Anurag Dhanda ने वीडियो शेयर कर एक ट्वीट किया है और बीजेपी पर जोरदार तंज कसा है।

Anurag Dhanda ने वीडियो किया शेयर

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सिंधी समाज द्वारा राम मंदिर के लिए दान की गई 200 किलो चाँदी की ईंटें भी ग़ायब हैं।

न रसीद दी गई और न ही कोई सूचना कि ईंटों का कहाँ इस्तेमाल किया गया। खुद को धर्म का ठेकेदार बताकर बेशर्म बीजेपी वालों ने रामलला को ही लूट लिया”। हालांकि एसाआईटी की तरफ से अधिकारिक तौर पर किसी भी नाम का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं अब इस मामले को लेकर  सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। आप, कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दल भी लगातार सवाल खड़े कर रहे है।

कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानि (एसआईटी) ने राम मंदिर चंदा मामले में अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी है। जांच अभी चल रही है। लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने दो सदस्यों के साथ मिलकर चंदे के कथित दुरुपयोग के मामले में शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी गई है।

बता दें कि एसआईटी की रिपोर्ट में कई तरह की जानकारी सामने आ सकती है। वहीं योगी सरकार की तरफ से साफ कह दिया गया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026