---Advertisement---

‘अगर आपको जानना है कि…’ स्कूल ऑफ एमिनेंस की बढ़ती संख्या देख गदगद हुए Anurag Dhanda, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों को लेकर आप नेता ने सीएम भगवंत मान की जमकर तारीफ की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2026 5:26 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने राज्य सरकार की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को यह जानना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव कैसे लाया जा सकता है, तो उसे पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा करना चाहिए। उनके अनुसार, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पंजाब सरकार के प्रयासों का ही असर है कि पंजाब शिक्षा के मामले में नंबर-1 बन गया है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस की बढ़ती संख्या देख गदगद हुए Anurag Dhanda

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “अगर आपको जानना है कि बीजेपी और कांग्रेस क्यों AAP से परेशान रहते हैं, तो लुधियाना के सरकारी School of Eminence का ये विडियो देख लीजिए”।

आप नेता ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण, आधुनिक संसाधन और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

छात्रों को मिल रही हैं आधुनिक सुविधाएं

स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों को कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं –

  • स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग।
  • अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं।
  • करियर काउंसलिंग और कौशल विकास कार्यक्रम।
  • खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बेहतर अवसर।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन।

गौरतलब है कि छात्रों को दी जा रही बेहतर शिक्षा का ही नतीजा है कि नीट, आईआईटी मेन्स जैसी कठिन परिक्षा को भी सरकार के छात्र बड़ी संख्या में उत्तीर्ण कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

अगस्त 5, 2026

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 5, 2026

Jharkhand News

अगस्त 5, 2026

Punjab News

अगस्त 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026