---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘विश्वस्तरीय शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य..’ लाखों छात्रों को स्मार्ट लर्निंग, उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का मिलेगा फायदा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में यूपी सरकार नया कीर्तिमान रच रही है। जिससे लाखों छात्रों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2026 3:24 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में यूपी सरकार नया कीर्तिमान रच रही है। जिससे लाखों छात्रों को फायदा पहुंच रहा है। सरकार का मानना है कि नई शिक्षा संबंधी पहलों का लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिलेगा। डिजिटल संसाधनों के विस्तार से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन शैक्षिक कंटेंट और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

इसके साथ ही शिक्षकों को भी नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि वे प्रभावी ढंग से स्मार्ट लर्निंग को कक्षा शिक्षण का हिस्सा बना सकें। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट स्कूल होंगे स्थापित

यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नए उत्तर प्रदेश का संकल्प – विश्वस्तरीय शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य!
CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आधुनिक, तकनीक-संपन्न और गुणवत्तापूर्ण विद्यालयों का सशक्त नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्मार्ट लर्निंग, आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण से जोड़कर उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है”।

लाखों छात्रों को होगा फायदा

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार जरूरी कदम उठा रही है। यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार 75 जनपदों में 150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विघालय ( प्री-प्राइमरी से कक्षा -12) तक स्कूल स्थापित हो रहे है। 4500 करोड़ की लागत से आधुनिक शिक्षा अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

75 जनपदों में 1-1 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विघालय ( प्री-प्राइमरी से कक्षा -8) तक भी विकासित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब, आधुनिक पुस्तकालय, विज्ञान एवं गणित प्रयोगशालाओं सहित विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होंगे विघालय, माना जा रहा है कि इससे लाखों छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026