Anurag Dhanda: ‘युवा नशे को छोड़कर खेल के…’ पंजाब सरकार में गांवों का कायाकल्प, 3 हजार से ज्यादा खेल मैदानों का हुआ निर्माण

Anurag Dhanda: पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार अहम कदम उठा रही है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से बड़े स्तर पर पहल की जा रही है।

सरकार ने ग्रामीण इलाकों में आधुनिक खेल मैदान बनाने पर जोर दिया है। इस पहल का कारण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रखना भी है। वहीं इसे लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने वीडियो जारी कर खुशी जाहिर की है।

आप नेता Anurag Dhanda ने जाहिर की खुशी

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पंजाब के गाँवों की शाम। युवा नशे को छोड़कर खेल के मैदानों में लौट रहे हैं।

3000 से ज़्यादा शानदार खेल मैदान बनाना सीएम भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी है। पंजाब में खेलों को नशे के खिलाफ अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि अगर युवाओं को गांव के स्तर पर ही खेल और अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे।

गांव-गांव में विकसित होंगे खेल मैदान

पंजाब में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव में 3000 से अधिक आधुनिक खेल मैदानों को विकसित करने की योजना सामने आई है। इन मैदानों में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स जैसी खेल सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है।

सरकार का फोकस खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों पर है, ताकि गांवों के बच्चों और युवाओं को खेलों के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। जिसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। सबसे खास बात है कि इससे बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा पहुंचेगा।

 

Exit mobile version