---Advertisement---

दिल्ली पुलिस के एसआई द्वारा जिम मालिक को गोली मारने पर आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए सवाल, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: दिल्ली पुलिस के एक SI द्वारा जिम मालिक को गोली मारने के मामले पर आप नेता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जानिए पूरा मामला

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2026 4:42 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली में एक बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एएसआई ने जिम मालिक पर गोली चला दी। इसके बाद मालम बेहद गंभीर हो गया है। गोली चलान के बाद आसपास चंद मिनटों में भीड़ जुट गई है।

वहीं अब इस मामले में आप मुखर हो गई है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Dhanda ने दिल्ली पुलिस के कार्यों पर उठाए सवाल

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “दिल्ली पुलिस के ASI ने बिना किसी क़सूर एक जिम मालिक को सरेआम गोली मार दी।

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति को ‘बिहारी’ कह कर गोली मार दी थी। पीड़ित युवा के बार बार कहने पर भी पुलिस वाले का मेडिकल नहीं कराया गया। ऐसा लगता है राजनैतिक सरपरस्ती में दिल्ली पुलिस को गुंडा बनाया जा रहा है”। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस के एक जवान ने एक बिहारी व्यक्ति को गोली मार दी थी। जिसके बाद उसकी मौत हौ गई थी।

आम आदमी पार्टी ने भी दी प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी दिल्ली के एक्स हैंडल से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया है। जिसमे लिखा गया है कि “भाजपा की सेवा में लगी दिल्ली पुलिस का एक और कांड, दिल्ली पुलिस के ASI ने एक जिम मालिक को सरेआम गोली मार दी। अभी पांडव का परिवार इंसाफ की आस में बैठा हुआ है जिसे एक पुलिसवाले ने सिर्फ बिहारी होने पर गोली मार दी थी।

भाजपा ने दिल्ली पुलिस का ऐसा हाल कर दिया है कि इनसे कानून व्यवस्था तो नहीं संभल रही लेकिन बेवजह गोली चलाकर गुंडागर्दी ज़रूर हो रही है”। बता दें कि Anurag Dhanda और आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली में खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026