---Advertisement---

Anurag Dhanda ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर उठाया सवाल; बोले – जब बाढ़ आई थी तो वह मलेशिया घूम…’ देखें पूरी वीडियो

Anurag Dhanda: अनुराग ढांडा ने एक न्यूज चैनल डिबेट के दौरान राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर तंज कसा, साथ ही मलेशिया दौरे को लेकर सवाल उठाया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2025 3:37 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आप नेता अनुराग ढांडा ने एक न्यूज चैनल डिबेट में राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर सवाल उठाया, साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के मलेशिया दौरे पर भी सवाल खड़े किए। बता दें कि आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। मालूम हो कि अभी राहुल गांधी हाल ही में पंजाब पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। हालांकि एक उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बहस करते हुए नजर आ रहे है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं अब इसी को लेकर अनुराग ढांडा ने कांग्रेस और नेता विपक्ष को खरी खोटी सुना दी।

Anurag Dhanda ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर उठाया सवाल

आम आदमी पार्टी के नेचता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा Anurag Dhanda अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि “राहुल गांधी जी जब पंजाब के अंदर बाढ़ आई हुई थी तो वह कही नहीं थे। तब मलेशिया घूम रहे थे। बाढ़ के बाद लोग अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे है, तो राहुल गांधी जी ने वहां जाकर क्या किया, जो उनके प्रोग्राम में था नहीं, सिर्फ दिखावे के लिए वह पुलिस अधिकारियों से बहस करते है।

राहुल गांधी जी ने अपने एक दिन की भी सैलरी दी है क्या बाढ़ पीड़ितों के लिए, एक पैसा भी डोनेट किया है क्या? दिल्ली के सभी आप के विधायकरों और पंजाब के सभी आप विधायकों ने एक महीने की सैलरी डोनेट किया है”। एक पैसा भी डोनेट किया है क्या राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर मचा बवाल

बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी पंजाब पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। हालांकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए नजर आ रहे है, आधिकारियों द्वारा बार-बार कहे जानें पर कि उन्हें खतरा है, फिर भी राहुल गांधी उनसे बहस करते हुए दिख रहे है। वहीं वीडियो बाहर आने के बाद बीजेपी और आप ने जमकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026