---Advertisement---

’12 बजे सोशल मीडिया पर रील…’ पीएम मोदी के वीडियो पर आप नेता Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया, समझे इसके मायने

Anurag Dhanda: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक और धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 4:13 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक और धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda लगातार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ ही बहुत ही मजबूती से छात्रों के साथ खड़े है। इसी बीच पीएम मोदी ने कल यानि 23 जुलाई को देर रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसपर आप नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो पर आप नेता Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“8 बजे मीडिया चैनलों पर लाइव आने वाला अब रात 12 बजे सोशल मीडिया पर रील डाल रहा है। मीडिया चैनलों को हालत देखिए, न इनके साथ अब जनता है और न मोदी”। गौरतलब है कि आप नेता के इस प्रतिक्रिया को राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसके जरिए आम आदमी पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उसकी प्राथमिकता जनसरोकारों से जुड़े मुद्दे हैं।

आंदोलन को लेकर क्या बोले Anurag Dhanda?

बता दें कि आंदोलन को लेकर आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी ने शुरू किया है। यह छात्रों का आंदोलन है और देश भर के छात्र अपने मुद्दे को लेकर एकजुट हुए हैं। यह मीडिया द्वारा खड़ा किया गया आंदोलन भी नहीं है।

मीडिया ने लगभग एक महीने तक इसे कवर नहीं किया और सरकार भी नहीं चाहती थी कि यह आंदोलन हो। फिर भी, यह अपने आप आगे बढ़ा है। जो कोई भी इसका समर्थन करना चाहता है – जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हैं – उसे छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए और उनकी मांगों का समर्थन करना चाहिए।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026