---Advertisement---

प्रोटेस्ट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन! Sonam Wangchuk से मिले ये केंद्रीय मंत्री, दिल्ली में सुगबुगाहट तेज, जानें सबकुछ

Sonam Wangchuk: हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग से गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 22, 2026 1:05 अपराह्न

Sonam Wangchuk
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Wangchuk: नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सीजेपी और विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि सीजेपी की तरफ से बीते कई दिनों से Sonam Wangchuk भूख हड़ताल पर थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं बीते दिन हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद Sonam Wangchuk को दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह वांगचुक से मिलने पहुंचे।

Sonam Wangchuk से मिले ये केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हाल-चाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल का दौरा किया। माना जा रहा है कि इस दौरान Sonam Wangchuk और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बातचीत भी हुई।

गौरतलब है कि सीजेपी दिल्ली में लगातार धरना दे रही है और बड़ी मात्रा में प्रदर्शनकारी वहां मौजूद है। इसके साथ ही विपक्ष भी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए है। हालांकि सूत्रों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि वागंचुक अभी भी भूख हड़ताल पर है उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है।

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों को अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है। हालाँकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग,

बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल है”।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026