---Advertisement---

‘बीजेपी की सोच…’ आर्मी विद्यालयों में पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाए जाने पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा को वैकल्पिक भाषा करने को लेकर आप नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2026 5:09 अपराह्न | Updated: मई 12, 2026 10:21 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों से यह अनुरोध किया जा रहा है कि यदि उनके बच्चे पंजाबी भाषा को एक अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ना चाहते हैं तो वे अपनी सहमति दें। सूत्रों के अनुसार, कुछ आर्मी पब्लिक स्कूलों में संस्कृत को पहले ही अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि बाकि स्कूलों में भी अगले वर्ष ऐसा होने की उम्मीद है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इस अनुरोध के बाद आम आदमी पार्टी आगबूबला हो गई है। इसी बीच अब इस मामले पर आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और केंद्र सरकार पर जोरदार तंज कसा है।

Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

दरअसल आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बीजेपी की सोच Anti Punjab है। इनकी केंद्र सरकार है तो पंजाब में जो केंद्र के स्कूल हैं उनमें पंजाबी की पढ़ाई बंद कर दी।

इनकी प्रदेश में सरकार होती तो सारे स्कूलों से पंजाबी हटा देते। इसलिए पंजाब में हर कोई बीजेपी को एंटी पंजाब ही मानता है”।

आप नेता बलतेज पन्नू ने भी उठाए सवाल

बता दें कि Anurag Dhanda के अलावा आप नेता बलतेज पन्नू ने इस मामले में तीखी प्रक्रिया दी है। आप पंजाब द्वारा जारी वीडियो में पन्नू कहते हुए नजर आ रहे है कि “भाजपा ने पंजाब के सैनिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों से पंजाबी भाषा को हटा दिया है। पंजाब, पंजाबी भाषा और पंजाबी पहचान के प्रति अपनी घृणा व्यक्त करते हुए, भाजपा ने पंजाब के सभी सैनिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों से पंजाबी को हटाकर उसकी जगह संस्कृत को शामिल कर दिया है।

‘आप’ किसी भी भाषा के विरुद्ध नहीं है, लेकिन पंजाब में ही बच्चों को उनकी मातृभाषा से वंचित करने का यह निर्णय किसी भी कीमत पर अस्वीकार्य है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026