Anurag Dhanda: पिछले 2-3 महीने केंद्र सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुए है। नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन देखने को मिल था, जिसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं लगातार शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
इसी बीच योग गुरू बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार को चेतावनी दे दी है, जिसके बाद उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने शेयर किया है। चलिए आपको बताते है वीडियो का पूरा सार।
Anurag Dhanda ने वीडियो किया शेयर
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “चारों तरफ देश में हंगामा है”……।
“चारों तरफ देश में हंगामा है”……। बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरु करने की धमकी दी। pic.twitter.com/jSQxwVhBvl
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 15, 2026
बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरु करने की धमकी दी। दरअसल बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि” देश में चारों तरफ हंगामा है, बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है, लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है।
कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक, सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99% घोटाला होता है। 10वीं, 12वीं का नंबर कहीं जुड़ता नहीं है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है, न्याय के खिलाफ है। सुधर जाओ नहीं आंदोलन और भी हो सकता है। देश में घपला भी बहुत है। कहीं ऐसा ना हो कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना पड़े।
क्या है इसके मायने?
गौरतलब है कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। मालूम हो कि योग गुरू बाबा रामदेव हमेशा मोदी सरकार का समर्थन करते हुए नजर आते है, लेकिन बहुत कम बार ऐसा होता है कि वह ऐसा बयान देते है।
रामदेव के इस बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या आने वाले दिनों में बाबा रामदेव भी आंदोलन कर सकते है और अगर ऐसा होता है तो इससे मोदी सरकार पर कितना असर पड़ेगा।







