---Advertisement---

‘गुजरात के किसानों पर बीजेपी…’ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: गुजरात में किसानों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के बाद आप नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2026 4:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने के लिए सरकार प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। दरअसल गुजरात के गुजरात के मोरबी में अपने खेतों से गुजरने वाली बिजली लाइनों का विरोध कर रहे किसानों और महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बेरहमी से लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

क्या है पूरा मामला

गुजरात के आप नेता चैतर वसावा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “गुजरात के मोरबी में अपने खेतों से गुजरने वाली बिजली लाइनों का विरोध कर रहे किसानों और महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बेरहमी से लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

यह सरकार अन्नदाताओं की समस्याओं को समझने के बजाय सिर्फ पूंजीपतियों के फायदे के लिए जनता पर क्रूरता कर रही है। लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शनों को बलपूर्वक रोकना और मारपीट करना बंद करे, ​किसान विरोधी यह रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”।

Anurag  Dhanda ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “गुजरात के किसानों पर बीजेपी सरकार का अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। लगता है बीजेपी के जाने का समय निकट आ गया है”। गौरतलब है कि किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कई विपक्षी दलों ने भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए था, न कि बल प्रयोग के माध्यम से। विपक्ष ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026