‘इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या..’ आप नेता Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कॉकरोच जनता पार्टी का किया समर्थन, जानें डिटेल

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला, साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया।

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है”। दरअसल  सीजेपी यानि कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष के अभिजीत दीपके पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीपके आई एम कॉकरोच का नारा लगा रहे है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही केंद्र सरकार पर जोरदार तंज कसा है। मालूम हो दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी ढांडा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

बता दें कि आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि देश के युवाओं को “I am Cockroach” के नारे लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन बेशर्म मंत्री है कि पेपर लीक की ज़िम्मेदारी लेने के बावजूद इस्तीफ़ा नहीं दे रहा”? गौरतलब है कि नीट में हो रही गड़बड़ी को लेकर  आप नेता ढांडा लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की बात कर रहे है। इसके अलावा अन्य आप के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजित दीपके ने आंदोलन का आह्वान किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। वहीं दीपके ने आई एम कॉकरोच का नारा दिया। जिसके बाद वहां पर पहुंच लोग भी आई एम कॉकरोच का नारा लगाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा था।

इस वीडियो को Anurag Dhanda ने ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर तंज कसा, बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। समर्थकों ने इसे केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर विरोध बताया।

 

Exit mobile version